देहरादून- पलटे मंत्री राम सिंह कैड़ा, प्रभारी ईओ की नियुक्ति के आदेश रद्द, जानिए क्या है मामला

Spread the love

त्तराखंड की नगर पालिका, नगर पंचायतों में क्लर्क, सफाई निरीक्षक, अकाउंट कर्मचारी, कर अधीक्षकों को प्रभारी अधिशासी अधिकारी (ईओ) बनाने के आदेश पर शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा तीन दिन में ही पलट गए। उन्होंने सचिव शहरी विकास को तत्काल सभी तैनाती आदेश रद्द करने के निर्देश दिए, जिसके बाद अपर सचिव एवं निदेशक शहरी विकास विनोद गिरी गोस्वामी ने सभी आदेश निरस्त कर दिए।

शहरी निकायों में आयोग से आए ईओ को नगर निगमों में प्रभारी एसएनए बनाकर उनकी जगह खाली पदों पर दूसरे संवर्ग के कर्मचारियों को प्रभारी ईओ बनाने का समाचार अमर उजाला ने 23 जुलाई के अंक में क्लर्क, सफाई निरीक्षक, कर कर्मियों को बना दिया अधिशासी अधिकारी से प्रकाशित किय गया। इस खबर ने इस पूरे प्रकरण का खुलासा किया था। इसके बाद 24 जुलाई को आयोग से चयनित नौ ईओ को बनाया प्रभारी एसएनए और 25 जुलाई को उठ रहे सवाल, किस आधार पर दिए निकायों में ईओ के प्रभार समाचार प्रकाशित किए।
मामले में शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा ने पहले ही दिन कहा था कि ये पूर्व की व्यवस्था है। हमारे पास ईओ के पद रिक्त हैं, इसलिए तैनातियां दी गई है। शनिवार को मंत्री राम सिंह कैड़ा पलट गए।
उन्होंने सचिव शहरी विकास नितेश झा को एक आदेश जारी किया, जिसमें कहा गया कि 17 जुलाई को 34 जो ईओ, प्रभारी ईओ के तबादले किए गए थे। उन्हें तत्काल रद्द किया जाता है। जिसके बाद शासन हरकत में आया। दोपहर बाद अपर सचिव एवं निदेशक शहरी विकास विनोद गिरी गोस्वामी ने इन सभी तैनातियों का आदेश रद्द कर दिया।

और पढ़े  खटीमा में बिजली आपूर्ति होगी मजबूत, आयोग ने दी 8.16 करोड़ निवेश को मंजूरी

उधर, उत्तराखंड बेरोजगार संघ ने मंत्री के इस फैसले की सराहना करते हुए मांग उठाई है कि ईओ के जो भी पद रिक्त हैं, उन पर भर्ती का अधियाचन तुरंत राज्य लोक सेवा आयोग को भेजा जाए। ताकि युवाओं को मौका मिल सके।


Spread the love
  • Related Posts

    देहरादून – कार्रवाई: 25 लाख की साइबर ठगी का मास्टरमाइंड बंगाल से गिरफ्तार, फर्जी फर्म खोलकर लगाता था चपत

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की साइबर क्राइम पुलिस ने 24.95 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतर्राज्यीय साइबर गिरोह के…


    Spread the love

    रामनगर- घास काटने गई 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला पर बाघ का हमला, गंभीर रूप से घायल

    Spread the love

    Spread the loveरामनगर के मोहान स्थित ग्राम कुनखेत में रविवार सुबह घास काटने गई एक बुजुर्ग महिला पर बाघ ने हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल…


    Spread the love