Weather- गरज चमक संग बरसेंगे बदरा, बारिश का यलो अलर्ट जारी, दिल्ली-NCR में 5 दिन ऐसा रहेगा मौसम?

दिल्ली एनसीआर में अगले पांच दिनों तक लगातार बारिश का पूर्वानुमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, शुरुआत में हल्की बारिश होगी, जबकि सप्ताह के मध्य तक मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने एनसीआर के कुछ हिस्सों के लिए यलो अलर्ट भी जारी किया है और लोगों से भारी बारिश, गरज के साथ बिजली गिरने जैसी संभावित घटनाओं को लेकर सावधान रहने की सलाह दी है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने रविवार और सोमवार को बहुत हल्की से हल्की बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। मंगलवार से मौसम की गतिविधियां तेज होने की संभावना है, जिसके चलते विभाग ने मंगलवार और बुधवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान मध्यम बारिश, बादल छाए रहने और कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।

नोएडा में जहां 26 जुलाई को मौसम सामान्य रहने की संभावना है और यहां आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। वहीं, 27 जुलाई से बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं और शहर में एक या दो दौर की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

 

28 और 29 जुलाई को नोएडा में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और बीच-बीच में बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। आईएमडी ने इन दोनों दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए भारी बारिश, गरज और बिजली गिरने की चेतावनी दी है। 30 जुलाई को भी इसी तरह का मौसम बना रहेगा। आसमान में बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है।

और पढ़े  ब्रिक्स सम्मेलन- दुनिया की 50% आबादी और 40% GDP का प्रतिनिधित्व करते हैं ब्रिक्स देश: PM मोदी

गुरुग्राम में भी अगले पांच दिनों तक मौसम का मिजाज बदला हुआ रहने की संभावना है। 26 जुलाई को शहर में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और एक या दो दौर की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। 27 और 28 जुलाई को भी इसी तरह की स्थिति बनी रहेगी और अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। 29 और 30 जुलाई को भी मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और रुक-रुक कर बारिश जारी रहने की संभावना है।

गाजियाबाद में 26 जुलाई को आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है और किसी बड़ी मौसमीय गतिविधि की संभावना नहीं है। 27 जुलाई से हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। आईएमडी के अनुसार 28 और 29 जुलाई को आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और एक या दो दौर की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। इन दोनों दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है और भारी बारिश के साथ गरज तथा बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है। 30 जुलाई को भी शहर में बादल छाए रहने और बीच-बीच में बारिश होने की संभावना है।

दिल्ली में मौसम शनिवार को उमस भरा रहा, कुछ इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई। सफदरजंग मौसम केंद्र पर अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जबकि न्यूनतम 27.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से थोड़ा अधिक है। पालम, लोधी रोड, नजफगढ़, जनकपुरी और नारायणा में बारिश हुई।

मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, रविवार और सोमवार को कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के साथ 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की हवा चलने की संभावना है। मंगलवार और बुधवार को मध्यम बारिश को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। रविवार को अधिकतम तापमान 33-35 डिग्री और न्यूनतम 25-27 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

और पढ़े  दिल्ली में नहीं रुक रहा मर्डर का सिलसिला:- लाठी-डंडे से पीट-पीटकर युवक की हत्या, CCTV में कैद खौफनाक वारदात
  • Related Posts

    ब्रिक्‍स सम्‍मेलन- बस कुछ ही देर में शुरू होगी शिखर सम्मलेन की बैठक, राष्ट्राध्यक्षों के पहुंचने का हो रहा इंतजार

    भारत की मेजबानी में हो रहे ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग आज दोपहर दिल्ली गए हैं। जिनपिंग इस दौरे पर पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय बातचीत…

    ब्रिक्स समिट 2026: शी जिनपिंग भारत पहुंचे, पालम एयरपोर्ट पर लैंड हुआ चीनी राष्ट्रपति का विमान,पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

    चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग शनिवार को नई दिल्ली पहुंच गए हैं। वह 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए भारत दौरे पर आए हैं। सम्मेलन से इतर…