देहरादून- उत्तराखंड पुलिस का सिपाही पहुंचा जंतर मंतर, युवाओं के आंदोलन में लिया हिस्सा, IG ने कहा-सस्पेंड था

Spread the love

त्तराखंड पुलिस का निलंबित सिपाही शेर सिंह वर्दी पहनकर छात्रों के प्रदर्शन को समर्थन देने दिल्ली में जंतर मंतर तक पहुंच गया। वहां उसने कहा कि उत्तराखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर परचून की दुकानों पर मिलते हैं। शेर सिंह यहीं नहीं रुका, उसने कहा कि दिल्ली में लाठीचार्ज के बाद उसका मन किया कि वह एके-47 उठा ले। दूसरी ओर सिपाही की इस हरकत के बाद महकमे ने संज्ञान लिया। जांच में पता चला कि वह 28 जून से तैनाती जिले पिथौरागढ़ से बिना बताए गायब है। उसे 20 जुलाई को ही निलंबित कर दिया गया है।

दिल्ली में बयानबाजी करते हुए शेर सिंह का वीडियो शुक्रवार को दोपहर में सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। उसने प्रदर्शन कर रहे छात्रों को सुरक्षा का भरोसा देते हुए कहा कि उत्तराखंड में सैकड़ों सिपाही ऐसे हैं जो नौकरी छोड़ने के लिए तैयार हैं। वह भी इस्तीफा देकर यहां आया है। उसने कहा कि जब 20 जुलाई को दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज किया गया तो वह उत्तराखंड में भ्रष्ट नेताओं की सुरक्षा में तैनात था।

बयानबाजी के दौरान उसने कई और भी आपत्तिजनक बातें कहीं जिससे पुलिस महकमे में खलबली मच गई। सिपाही के बारे में जानकारी करने के लिए अफसरों के फोन बजने लगे। इस बीच पता चला कि सिपाही किसी की सुरक्षा में तैनात नहीं था बल्कि वह 28 जून से पिथौरागढ़ जिले से बिना अफसरों को बताए गायब हो गया था।

20 जुलाई से सस्पेंड था कांस्टेबल

आईजी कुमाऊं निवेदिता कुकरेती ने बताया कि कांस्टेबल 28 जून से पिथाैरागढ़ से अनुपस्थित था। इसके लिए उसे नोटिस दिया गया था। जिसके बाबद उसे 20 जुलाई को सस्पेंड कर  दिया गया था। निलंबित कांस्टेबल का पहले भी आपराधिक इतिहास रहा है। इसका एक अन्य साथी प्रवीण बाल्मिकी जैसे कुख्यात के साथ मिलकर गतिविधियों में संलिप्त थे। लोगों को डरा धमकाकर लोगों की जमीन हड़पते थे। हरिद्वार में मामला भी दर्ज किया गया। ये कई महीने जेल भी रहा। इस संबंध में पहले से ही कार्रवाई चल रही थी। अब जिस तरह के आरोप कांस्टेबल द्वारा लगाए जा रहे हैं, इस पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़े  बदरीनाथ हाईवे - भनेरपाणी में तीन घंटे बंद रही आवाजाही, जाम से तीर्थयात्री रहे परेशान, नहीं मिला पानी

Spread the love
  • Related Posts

    नैनीताल / भवाली: दुष्कर्म के आरोपी नरेश पांडे की जमानत अर्जी खारिज, पॉक्सो कोर्ट ने चिकित्सा साक्ष्यों को माना अहम

    Spread the love

    Spread the loveनाबालिग से दुष्कर्म प्रकरण के आरोपी भवाली निवासी व्यापारी नेता नरेश पांडे को शुक्रवार को जिला कोर्ट से राहत नहीं मिली। विशेष न्यायाधीश पॉक्सो (एफटीएससी) एवं अपर जिला…


    Spread the love

    हल्द्वानी- शराबी का बेस अस्पताल में तांडव…महिलाओं की लाइन में घुसा, गालियां दी, मची अफरातफरी

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी बेस अस्पताल में शुक्रवार को एक युवक शराब के नशे में धुत होकर दवा लेने पहुंच गया और महिलाओं की लाइन में घुसने लगा। इससे वहां अफरातफरी का…


    Spread the love