चमोली: ज्योतिर्मठ भू-धंसाव को लेकर बड़ा फैसला, प्रभावित पुराने घरों का सर्वे शुरू, इसके बाद तय होगा मुआवजा

ज्योतिर्मठ नगर क्षेत्र में सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। 2023 में भू-धंसाव से प्रभावित पुश्तैनी, पौराणिक पत्थर और पठाल से बने घरों का सर्वे शुरू कर दिया गया है। सर्वे के आधार पर मुआवजा तय किया जाएगा और इसके बाद सभी प्रभावित घरों को उचित मुआवजा दिया जाएगा।

 

बता दें कि क्षेत्र के लोग वर्षों से यह मांग कर रहे थे कि पुश्तैनी घरों का भी भुगतान होना चाहिए। नगर क्षेत्र में पहले ही कंक्रीट के मकानों का मुआवजा दिया जा चुका है। अब पुराने पुश्तैनी घरों को भी मुआवजे के दायरे में लाया गया है।

इसके अलावा राजीव आवास और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाए गए मकानों का मुआवजा भी दिया जाएगा। इसे लेकर वर्तमान में सर्वे का काम चल रहा है।

और पढ़े  उत्तराखंड: युवा हो जाएं तैयार, सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, समूह-ग की सात भर्तियों का नया कैलेंडर जारी
  • Related Posts

    हरिद्वार: कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मैक्स की टक्कर से तीनों वाहन क्षतिग्रस्त, दुर्घटना में चालक चोटिल

    हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे स्थित कांगड़ी फ्लाईओवर पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नजीबाबाद की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार मैक्स वाहन ने हरिद्वार से नजीबाबाद की…

    नो-एंट्री बेअसर: आदेश को ठेंगा दिखाकर क्वारब बाईपास से दौड़े भारी वाहन, मौत बनकर दरक रही पहाड़ी

    अल्मोड़ा जिले के क्वारब बाईपास पर वाहन चालक जिला प्रशासन के आदेश का उल्लंघन कर यात्रियों की जिंदगी दांव पर लगा रहे हैं। जिला प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए…