Delhi CJP- कौन हैं कॉकरोच जनता पार्टी बनाने वाले अभिजीत दीपके? जानिए क्या करते थे पहले

Spread the love

नीट पेपर लीक को लेकर राजधानी दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी का आंदोलन जारी है। छात्रों की मांगों को लेकर केंद्र सरकार और सीजेपी के बीच बातचीत जारी है। सरकार और सीजेपी के बीच आज दोपहर में तीसरे दौर की वार्ता प्रस्तावित है। इससे पहले केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है।

नीट पेपर लीक मुद्दे पर सरकार की चौतरफा आलोचना हो रही थी और इस इस्तीफे को परीक्षा प्रणाली में जवाबदेही तय करने की दिशा में एक बड़े कदम के तौर देखा जा रहा है। पेपर लीक के बाद कॉकरोच जनता पार्टी ने शुरू से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की और अपने फैसले पर अड़ी रही। आज सरकार और सीजेपी के तीसरे दौर की वार्ता से पहले केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने इस्तीफा सौंपा है। आइए जानते हैं कि कॉकरोच जनता पार्टी कैसे बनीं और अभिजीत दीपके कौन हैं?

कैसे बनी कॉकरोच जनता पार्टी?

भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत का एक बयान वायरल हुआ। इसनें उन्होंने बेरोजगार युवाओं की तुलना कॉकरोच से कर दी। इसके बाद अभिजीत दीपके ने 16 मई को इस पार्टी की शुरुआत की। देखते ही देखते यह पार्टी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और कुछ ही दिनों में लाखों लोग इससे जुड़ गए। खासकर जेन जी के बीच यह एक नया इंटरनेट ट्रेंड बन गया। अब यह पार्टी लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई है।

आखिर कौन हैं अभिजीत? 

और पढ़े  CJP- 118 से अधिक पुलिसकर्मी घायल, IPS भी शामिल, वीडियो से होगी हमलावरों की पहचान

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर (औरंगाबाद) के रहने वाले हैं। वह एक प्रोफेशनल पॉलिटिकल कम्युनिकेशन स्ट्रेटेजिस्ट हैं। उन्होंने पुणे से जर्नलिज्म में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। इसके बाद वह हायर एजुकेशन के लिए अमेरिका चले गए। अभिजीत ने अमेरिका की बॉस्टन यूनिवर्सिटी से पब्लिक रिलेशंस में मास्टर ऑफ साइंस की ड्रिगी ली है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने 2020 से 2023 के बीच आम आदमी पार्टी की सोशल मीडिया टीम के साथ भी काम किया है। इसके साथ ही अभिजीत दिल्ली के शिक्षा विभाग में कम्युनिकेशंस एडवाइजर के तौर पर भी काम किया है। अभिजीत दीपके ने अपनी शुरुआती उच्च शिक्षा महाराष्ट्र के पुणे से की है। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की, जहां से उन्होंने मीडिया, रिपोर्टिंग, लेखन और जनसंचार से जुड़ी बारीकियां सीखीं।

क्या है कॉकरोच जनता पार्टी का मेनिफेस्टो?

कॉकरोच जनता पार्टी का मेनिफेस्टो भी काफी मजेदार अंदाज में बनाया गया है। पार्टी खुद को सेक्युलर, सोशलिस्ट, डेमोक्रेटिक और लेजी बताती है। इसके कुछ वादों में रिटायरमेंट के बाद चीफ जस्टिस को राज्यसभा सीट न देने, संसद में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण और पार्टी बदलने वाले नेताओं पर 20 साल तक चुनाव लड़ने पर रोक जैसी बातें शामिल हैं।


Spread the love
  • Related Posts

    CJP का आंदोलन खत्म करने का एलान, कहा- सरकार ने हमारी मांगें मान ली है

    Spread the love

    Spread the loveदिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा विरोध प्रदर्शन आखिरकार खत्म हो गया है। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने शनिवार को अपना आंदोलन…


    Spread the love

    आंसू, तिरंगा और जश्न, जंतर-मंतर पर दिखा जीत का अलग ही रंग, हर तस्वीर है बेहद खास

    Spread the love

    Spread the loveजंतर-मंतर पर शनिवार को उस समय उत्साह का माहौल देखने को मिला, जब केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर के बाद प्रदर्शनकारियों ने इसे अपनी…


    Spread the love