देहरादून- नकली दवाइयां बनाने की फैक्ट्री पकड़ी, चार लाख डोज बरामद, UP समेत कई राज्यों में होती थी सप्लाई

Spread the love

टेल नगर थानाक्षेत्र के परवल इलाके में स्थित देवीपुर गांव में चल रही नकली दवाइयां बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की ने अलग-अलग ब्रांड की दवाइयों की करीब चार लाख डोज बरामद की है। इसकी अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई जा रही है।

घटना स्थल से मुख्य आरोपी अरुण चौधरी (टुंडा) को पकड़ा गया है। औषधि नियंत्रण टीम ने आरोपी को पुलिस को सौंप दिया है। इस ऑपरेशन को अंजाम देने के लिए देहरादून ही नहीं उत्तर प्रदेश से भी औषधि नियंत्रण टीम पहुंची थी। जानकारी के मुताबिक फैक्ट्री में बनाई जा रही नकली दवाइयां उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में भेजी जा रही थीं। यहां पर ब्रांडेड दवाइयों के नाम से दवाएं बनाई जा रही थीं। करीब सात अलग-अलग ब्रांडों की नकली दवाइयां तैयार कर बाजार में भेजी जा रही थीं। औषधि की टीम लंबे समय से इस ऑपरेशन को अंजाम देने की योजना बना रही थी।
बुधवार दोपहर औषधि नियंत्रण की टीम बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ देवीपुर गांव पहुंची। फैक्ट्री एक किराए के घर में चल रही थी। इससे पहले भी देहरादून और आस-पास के इलाकों से नकली दवाइयां बनाने वाली फर्म का भंडाफोड़ किया गया है। इस दौरान औषधि निरीक्षक मनेंद्र सिंह राणा, विनोद जगूड़ी आदि मौजूद रहे।

नकली दवाओं का कारोबार जनस्वास्थ्य के लिए गंभीर चुनौती है, जिसे किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता। विभाग को ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। देवीपुर गांव से पकड़ी गई फैक्ट्री के संचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई की गई है। अभियान लगातार जारी रहेगा।
– विनय शंकर पांडेय, स्वास्थ्य सचिव

और पढ़े  वारदात: कारोबारी की घर में घुसकर की हत्या, चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, आरोपी पकड़ा

Spread the love
  • Related Posts

    नैनीताल / भवाली: दुष्कर्म के आरोपी नरेश पांडे की जमानत अर्जी खारिज, पॉक्सो कोर्ट ने चिकित्सा साक्ष्यों को माना अहम

    Spread the love

    Spread the loveनाबालिग से दुष्कर्म प्रकरण के आरोपी भवाली निवासी व्यापारी नेता नरेश पांडे को शुक्रवार को जिला कोर्ट से राहत नहीं मिली। विशेष न्यायाधीश पॉक्सो (एफटीएससी) एवं अपर जिला…


    Spread the love

    हल्द्वानी- शराबी का बेस अस्पताल में तांडव…महिलाओं की लाइन में घुसा, गालियां दी, मची अफरातफरी

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी बेस अस्पताल में शुक्रवार को एक युवक शराब के नशे में धुत होकर दवा लेने पहुंच गया और महिलाओं की लाइन में घुसने लगा। इससे वहां अफरातफरी का…


    Spread the love