देहरादून- एकल महिला स्वरोजगार योजना, 212 महिलाओं को स्वरोजगार शुरू करने के लिए दी गई पहली किस्त की सहायता

Spread the love

मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना के दूसरे चरण में 212 नई महिलाओं को स्वरोजगार शुरू करने के लिए पहली किस्त की सहायता राशि दी गई। वहीं पहले से योजना का लाभ ले रही 276 महिलाओं को दूसरी किस्त के रूप में 1.20 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी की गई। यह राशि बुधवार को मुख्य सेवक सदन, कैंट रोड में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में वितरित की गई।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार एकल, निराश्रित, परित्यक्ता और विधवा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। इस योजना के जरिए महिलाएं अपने गांव और क्षेत्र में ही रोजगार शुरू कर आर्थिक रूप से मजबूत बन रही हैं।

 

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि दूसरे चरण में आठ जिलों की 212 महिलाओं को पहली किस्त दी गई है। साथ ही पहले चरण की 276 महिलाओं को दूसरी किस्त भी जारी की गई है। उन्होंने कहा कि सरकार कृषि, पशुपालन, ब्यूटी पार्लर, सिलाई समेत कई व्यवसायों के लिए 75 प्रतिशत तक अनुदान दे रही है, जिससे महिलाओं का जीवन स्तर बेहतर हो रहा है।

 

25 प्रतिशत राशि लाभार्थी महिला को स्वयं है लगानी होती

 

उन्होंने बताया कि पहले चरण में 10 फरवरी 2026 को छह जिलों की 484 महिलाओं को 3.45 करोड़ रुपये से अधिक की पहली किस्त दी गई थी। अब दूसरे चरण में अल्मोड़ा, चंपावत, चमोली, हरिद्वार, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी और देहरादून की 212 महिलाओं को 1.55 करोड़ रुपये से अधिक की पहली किस्त जारी की गई है।

इसके अलावा देहरादून, नैनीताल और टिहरी की 276 महिलाओं को 1.20 करोड़ रुपये से अधिक की दूसरी किस्त भी दी गई। योजना के तहत अधिकतम दो लाख रुपये तक की परियोजना पर सरकार 75 प्रतिशत तक सब्सिडी देती है, जबकि 25 प्रतिशत राशि लाभार्थी महिला को स्वयं लगानी होती है।

और पढ़े  नैनीताल / भवाली: दुष्कर्म के आरोपी नरेश पांडे की जमानत अर्जी खारिज, पॉक्सो कोर्ट ने चिकित्सा साक्ष्यों को माना अहम

 

पेठे के कारोबार से बनी आत्मनिर्भर

दूसरी किस्त लेने पहुंचीं देहरादून की कांवली रोड निवासी नीलू जैन ने बताया कि वर्ष 2022 में कैंसर से उनके पति का निधन हो गया था। योजना से मिली पहली किस्त की मदद से उन्होंने आगरा के मशहूर पेठे की मिठाई बनाने का कारोबार शुरू किया। उन्होंने बताया कि आगरा की पारंपरिक रेसिपी और स्वाद के साथ अब वह देहरादून में पेठा बनाकर बेच रही हैं और अपने पैरों पर खड़ी हो गई हैं।


Spread the love
  • Related Posts

    नैनीताल / भवाली: दुष्कर्म के आरोपी नरेश पांडे की जमानत अर्जी खारिज, पॉक्सो कोर्ट ने चिकित्सा साक्ष्यों को माना अहम

    Spread the love

    Spread the loveनाबालिग से दुष्कर्म प्रकरण के आरोपी भवाली निवासी व्यापारी नेता नरेश पांडे को शुक्रवार को जिला कोर्ट से राहत नहीं मिली। विशेष न्यायाधीश पॉक्सो (एफटीएससी) एवं अपर जिला…


    Spread the love

    हल्द्वानी- शराबी का बेस अस्पताल में तांडव…महिलाओं की लाइन में घुसा, गालियां दी, मची अफरातफरी

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी बेस अस्पताल में शुक्रवार को एक युवक शराब के नशे में धुत होकर दवा लेने पहुंच गया और महिलाओं की लाइन में घुसने लगा। इससे वहां अफरातफरी का…


    Spread the love