केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने बनारस रेल मंडल में बड़ी कार्रवाई करते हुए वरिष्ठ मंडल सामग्री प्रबंधक नितेश अग्रवाल को 1.70 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है।
देर रात से ठिकानों पर छापेमारी जारी
अधिकारी की गिरफ्तारी के बाद सीबीआई की टीम देर रात से ही नितेश अग्रवाल के दफ्तर और सरकारी आवास सहित अन्य ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है।

दस्तावेजों की जांच
सीबीआई की टीम अधिकारी के परिजनों और संबंधित कर्मचारियों से पूछताछ के साथ-साथ संपत्ति व बैंक खातों से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेजों को खंगाल रही है।
जांच एजेंसी का कड़ा संदेश
लगातार हो रही इन कार्रवाइयों से यह साफ है कि रेलवे में जारी ठेकेदारी प्रथा और विकास परियोजनाओं में किसी भी प्रकार के भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सीबीआई सूत्रों का कहना है कि आने वाले दिनों में कुछ और अधिकारियों पर भी गाज गिर सकती है।