आरक्षक ने पूर्व सहकर्मी की नाबालिग बेटी के साथ किया गंदा काम, सिपाही होटल के बाहर दे रहा था पहरा

ध्यप्रदेश पुलिस के दो आरक्षकों ने न केवल खाकी को शर्मसार किया है, बल्कि भरोसे और रिश्तों को भी तार-तार कर दिया। धार जिले में पदस्थ एसएएफ आरक्षक संतोष सेन ने अपने पूर्व साथी की 17 वर्षीय बेटी को दरिंदगी का शिकार बनाया। हैरत की बात यह है कि वारदात के दौरान आरोपी का साथी आरक्षक अपने चार साल के मासूम बेटे के साथ होटल के कमरे के बाहर पहरा देता रहा, ताकि कोई अंदर न आ सके। भोपाल पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपी आरक्षकों को गिरफ्तार कर लिया है।

जन्मदिन पार्टी का झांसा देकर बुलाया लाल परेड मैदान
जानकारी के अनुसार मुख्य आरोपी संतोष सेन पूर्व में भोपाल में तैनात था। इस दौरान उसकी दोस्ती एसएएफ के ही एक अन्य कर्मचारी से हुई, जिससे उसके पारिवारिक संबंध बन गए थे। इसी पहचान का फायदा उठाकर संतोष ने अपने साथी आरक्षक जितेंद्र उर्फ जीत के बच्चे की जन्मदिन पार्टी का बहाना बनाकर नाबालिग को बुलाया। झांसे में आकर किशोरी लाल परेड मैदान पहुंची, जहां संतोष और जितेंद्र अपनी कार से उसका इंतजार कर रहे थे।
होटल के कमरे में दरिंदगी, बाहर पहरा देता रहा साथी आरक्षक
दोनों आरक्षक किशोरी को जन्मदिन की पार्टी में ले जाने के बजाय एमपी नगर स्थित एक होटल में ले गए। वहां आरोपी संतोष सेन ने 17 वर्षीय पीड़िता को अपनी दरिंदगी का शिकार बनाया। इस दौरान उसका साथी आरक्षक जितेंद्र कमरे के बाहर अपने चार साल के बेटे को साथ लेकर पहरा देता रहा, ताकि कोई कमरे में दाखिल न हो सके। वारदात के बाद रात में आरोपी संतोष, जितेंद्र की कार से पीडि़ता को उसके घर छोड़कर फरार हो गया।
पुलिस ने दोनों आरोपी आरक्षकों को किया गिरफ्तार
घर पहुंचते ही पीडि़ता ने आपबीती अपने पिता को बताई। परिजन तुरंत पीडि़ता को लेकर कमला नगर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जीरो पर प्रकरण दर्ज किया।

और पढ़े  जहरीली शराब से 11 की मौत: 20 के खिलाफ एफआईआर, गंभीर मरीज को एयर एंबुलेंस से भोपाल भेजा

घटना की शुरुआत लाल परेड मैदान से हुई थी, जो जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में आता है, इसलिए केस डायरी जहांगीराबाद थाने स्थानांतरित की गई। जहांगीराबाद थाना प्रभारी राजन सिंह अहिरवार ने बताया कि त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी आरक्षक संतोष सेन और पहरा देने वाले उसके साथी आरक्षक जितेंद्र दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

  • Related Posts

    मैहर कलेक्टर का अलग अंदाज: क्लास में टीचर बनकर बच्चों को पढ़ाया, लापरवाही पर प्राचार्य-शिक्षक को थमाया नोटिस

    मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत मैहर कलेक्टर श्रीमती बिदिशा मुखर्जी ने गुरसरी क्षेत्र का दौरा कर विद्यालय, शासकीय उचित मूल्य की दुकान और आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के…

    MP पुलिस: कांस्टेबल जीडी के 7500 पदों पर बंपर भर्ती, 8वीं पास भी भर पाएंगे फॉर्म, कब शुरू होगा आवेदन?

    मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (एमपी ईएसबी) और मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय की ओर से पुलिस कांस्टेबल जीडी के पदों पर बंपर भर्ती निकाली गई है। कुल 7,500 पदों पर…