ऋषिकेश- बिजली लाइन ठीक करते समय करंट की चपेट में आया आउटसोर्स लाइनमैन, मौके पर ही मौत

रंट लगने से एसएसबीटी ऋषिकेश क्षेत्र में एजेंसी लाइनमैन के की मौत हो गई। विद्युत वितरण खण्ड ऋषिकेश के आईएसबीटी क्षेत्र में मंगलवार की रात करीब 1:20 बजे लाइन में फाल्ट आ गया था। सूचना के बाद ऊर्जा निगम का लाइनमैन ट्रांसफार्मर के ऊपर से जा रही लाइन में फाल्ट ठीक कर रहा था। इस दौरान तेज धमाके के साथ लाइनमैन को करंट लग गया।

 

वह ट्रांसफार्मर के ऊपर बिजली के पोल पर लटक गया। घटना के बाद ऊर्जा निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए राजकीय उप जिला चिकित्सालय भेजा गया है। वहां से एम्स ऋषिकेश भेजा गया।

 

लाइनमैन आउटसोर्स के माध्यम से ऊर्जा निगम में काम कर रहा था। लाइनमैन का नाम प्रदीप कुमार (30) निवासी काले की ढाल ऋषिकेश है। ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता शक्ति प्रसाद ने बताया कि जरनेटर के बैक करंट से लाइनमैन को करंट लगा ।

और पढ़े  बनभूलपुरा अतिक्रमण मामला: सुप्रीमकोर्ट का फैसला फिर टला, नई तारीख शाम को होगी पुष्ट
  • Related Posts

    हरिद्वार: कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मैक्स की टक्कर से तीनों वाहन क्षतिग्रस्त, दुर्घटना में चालक चोटिल

    हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे स्थित कांगड़ी फ्लाईओवर पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नजीबाबाद की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार मैक्स वाहन ने हरिद्वार से नजीबाबाद की…

    नो-एंट्री बेअसर: आदेश को ठेंगा दिखाकर क्वारब बाईपास से दौड़े भारी वाहन, मौत बनकर दरक रही पहाड़ी

    अल्मोड़ा जिले के क्वारब बाईपास पर वाहन चालक जिला प्रशासन के आदेश का उल्लंघन कर यात्रियों की जिंदगी दांव पर लगा रहे हैं। जिला प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए…