देहरादून-मसूरी मार्ग पानी वाले बैंड के पास क्षतिग्रस्त, अग्रिम आदेशों तक वाहनों की आवाजाही बंद

गातार हो रही बारिश के कारण देहरादून-मसूरी मुख्य मार्ग पर पानी वाले बैंड के समीप सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। प्रशासन ने आमजन की सुरक्षा को देखते हुए मार्ग को तत्काल प्रभाव से अग्रिम आदेशों तक सभी प्रकार की आवाजाही के लिए बंद कर दिया है।

 

उप जिला मजिस्ट्रेट मसूरी राहुल आनंद के आदेश में कहा गया है कि भारी बारिश से मार्ग को नुकसान पहुंचा है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। जन-धन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए देहरादून-मसूरी मुख्य मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों के संचालन और आवागमन पर अगले आदेश तक प्रतिबंध लगा दिया गया है।

 

उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे बंद मार्ग पर यात्रा का प्रयास न करें। संबंधित विभागों को क्षतिग्रस्त सड़क के निरीक्षण और मरम्मत कार्य के लिए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार को निरीक्षण करने के बाद आगे का निर्णय लिया जाएगा।

और पढ़े  दून पुलिस में बड़ा फेरबदल: एसएसपी ने 53 इंस्पेक्टर और दरोगाओं के किए तबादले, शहर से देहात तक 11 थानेदार बदले
  • Related Posts

    हरिद्वार: कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मैक्स की टक्कर से तीनों वाहन क्षतिग्रस्त, दुर्घटना में चालक चोटिल

    हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे स्थित कांगड़ी फ्लाईओवर पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नजीबाबाद की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार मैक्स वाहन ने हरिद्वार से नजीबाबाद की…

    नो-एंट्री बेअसर: आदेश को ठेंगा दिखाकर क्वारब बाईपास से दौड़े भारी वाहन, मौत बनकर दरक रही पहाड़ी

    अल्मोड़ा जिले के क्वारब बाईपास पर वाहन चालक जिला प्रशासन के आदेश का उल्लंघन कर यात्रियों की जिंदगी दांव पर लगा रहे हैं। जिला प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए…