मसूरी-देहरादून मार्ग पर भूस्खलन का खतरा बरकरार, कोल्हूखेत के पास सड़क धंसने से बढ़ी चिंता

Spread the love

हाड़ों की रानी मसूरी में लगातार हो रही बारिश के चलते मौसम में ठंडक बढ़ गई है। यहां पांच जुलाई से रुक-रुक कर हो रही बारिश का सिलसिला अभी भी जारी है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। लगातार बारिश के कारण मसूरी-देहरादून मार्ग पर कोल्हूखेत पानीवाला बैंड के पास सड़क का एक हिस्सा धंस गया। सड़क पर मोटी दरारे पड़ गई, हालांकि मार्ग पर आवागमन तो जारी है, लेकिन सड़क की स्थिति को देखते हुए कभी भी बड़ा हिस्सा धंसने का खतरा बना हुआ है।

सड़क धंसने के कारण वाहन चालकों को अत्यधिक सावधानी बरतनी पड़ रही है। यदि बारिश का सिलसिला इसी तरह जारी रहा तो सड़क को और अधिक नुकसान पहुंच सकता है, जिससे मसूरी का देहरादून मार्ग से यातायात  प्रभावित होने की आशंका है। स्थानीय निवासी धर्मेंद्र सिंह, गौरव रावत ने बताया कि  संबंधित विभाग को जल्द स्थायी मरम्मत करानी चाहिए, ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

लगातार हो रही बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में छोटे-छोटे भूस्खलन की घटनाएं भी सामने आ रही हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है, जबकि पर्यटकों को भी मौसम के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सुबह और शाम के समय तापमान में गिरावट आने से ठंड का अहसास बढ़ गया है।

बारिश के चलते बाजारों में भी सामान्य दिनों की तुलना में कम चहल-पहल देखने को मिल रही है। कई लोगों के दैनिक कार्य प्रभावित हुए हैं और निर्माण कार्य भी लगभग ठप पड़े हैं। लोनिवि के सहायक अभियंता शिवराज सिंह लोधियाल ने कहा कि सड़क पर दरार आई है, स्थिति पर नजर बनी हुई है।

और पढ़े  सिलक्यारा सुरंग: मजदूरों ने नहीं किया काम, हादसे में साथी की मौत से आक्रोश, DM ने 15 दिन में मांगी रिपोर्ट

Spread the love
  • Related Posts

    देहरादून- कांवड़ मेले तैयारी के लिए एसडीआरएफ की आठ रेस्क्यू टीमें तैयार, 30 जुलाई से 11 अगस्त तक आयोजन

    Spread the love

    Spread the loveतीस जुलाई से लेकर 11 अगस्त तक आयोजित होने वाले कांवड़ मेले के लिए एसडीआरएफ मुख्यालय जौलीग्रांट में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कांवड़ यात्रा में…


    Spread the love

    हरिद्वार गंगा कॉरिडोर को मिलेगी रफ्तार, CM धामी ने किया 235 करोड़ की योजना का शिलान्यास

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार में उत्तराखंड निवेश और आधारिक संरचना विकास बोर्ड के माध्यम से संचालित हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के तहत 235 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास किया।…


    Spread the love