हरिद्वार: कलियर-धनौरी मार्ग पर हादसा, बाइक सवार दो युवकों पर गिरा विशालकाय पेड़ का टहना, दोनों गंभीर घायल

लियर-धनौरी मार्ग पर मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों पर अचानक पेड़ का एक भारी टहना गिर गया। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, को गंभीर हाल में पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया है। घटना की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी।

बताया जा रहा है कि माधोपुर निवासी अनस और सोनू मोटरसाइकिल पर सवार होकर कलियर की ओर से धनौरी जा रहे थे। वे धनौरी में दो सड़कों के पास पहुंचे, तो अचानक एक विशालकाय पेड़ का टहना टूटकर सीधे उनकी बाइक पर आ गिरा। टहने के भारी वजन से दोनों युवक सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसा होते ही आसपास के राहगीरों ने तुरंत सूचना कलियर पुलिस को दी। पुलिस ने बिना देर किए घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। वहीं, हादसे के बाद सड़क पर यातायात बाधित हो गया। सूचना पाकर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और सड़क पर गिरे पेड़ के टहने को हटाकर यातायात को सुचारू कराया।
और पढ़े  मसूरी: पानीवाला बैंड के पास गहरी खाई में मिला व्यापारी का शव, क्षतिग्रस्त हिस्से के पास खड़ी मिली कार
  • Related Posts

    हरिद्वार: कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मैक्स की टक्कर से तीनों वाहन क्षतिग्रस्त, दुर्घटना में चालक चोटिल

    हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे स्थित कांगड़ी फ्लाईओवर पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नजीबाबाद की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार मैक्स वाहन ने हरिद्वार से नजीबाबाद की…

    नो-एंट्री बेअसर: आदेश को ठेंगा दिखाकर क्वारब बाईपास से दौड़े भारी वाहन, मौत बनकर दरक रही पहाड़ी

    अल्मोड़ा जिले के क्वारब बाईपास पर वाहन चालक जिला प्रशासन के आदेश का उल्लंघन कर यात्रियों की जिंदगी दांव पर लगा रहे हैं। जिला प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए…