बागेश्वर- सरयू नदी में 7 साल का बच्चा बहा, विधायक सुरेश गढ़िया मौके पर पहुंचे, एनडीआरएफ-एसडीआरएफ तलाश में जुटा

श्रावण के पहले सोमवार को कपकोट शिवालय के समीप से सात साल का बच्चा सरयू नदी में बह गया। पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, फायर सर्विस और आपदा प्रबंधन की टीम खोजबीन में जुटी है। अब तक उसका पता नहीं चल सका है।

शिवालय मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए सुबह भक्तों की लाइन लगी थी। इसी दौरान शिवालय वार्ड के आणू में रहने वाली कमला देवी अपने पुत्र राकेश के साथ मंदिर आईं थी। वह भगवान शिव की पूजा अर्चना करने के लिए वह सरयू नदी से जल लेने गईं। वह मंदिर की सीढि़यों पर खड़ी होकर नदी से जल  भर रहीं थी, तब बच्चा भी उनके साथ आ गया। जल भरने के बाद महिला रोली-चंदन को थाली में एकत्र कर रही थीं, तभी राकेश नदी से पानी भरने की कोशिश करने लगा। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह नदी के तेज बहाव में बह गया। आसपास के लोगों ने बच्चे को बहते देखा तो शोर मचाना शुरू कर दिया। मंदिर में पूजा करने आए रोशन गढि़या ने नदी में छलांग लगाकर उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक वह काफी दूर जा चुका था।
सूचना मिलने के बाद पुलिस-प्रशासन की रेस्क्यू टीमों ने मौके पर आकर खोजबीन का कार्य शुरू किया। विधायक सुरेश गढि़या भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित महिला और परिवार वालों को ढांढस बंधाया। सीओ मनीष शर्मा ने बताया कि बच्चे की खोजबीन काम चल रहा है। ड्रोन टीम भी तलाश में लगा दी गई है।
और पढ़े  हरिद्वार: पुलिस महकमे में फेरबदल, 9 दरोगाओं के हुए तबादले, नगर समेत कई कोतवालियों में बदली जिम्मेदारी
  • Related Posts

    हरिद्वार: कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मैक्स की टक्कर से तीनों वाहन क्षतिग्रस्त, दुर्घटना में चालक चोटिल

    हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे स्थित कांगड़ी फ्लाईओवर पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नजीबाबाद की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार मैक्स वाहन ने हरिद्वार से नजीबाबाद की…

    नो-एंट्री बेअसर: आदेश को ठेंगा दिखाकर क्वारब बाईपास से दौड़े भारी वाहन, मौत बनकर दरक रही पहाड़ी

    अल्मोड़ा जिले के क्वारब बाईपास पर वाहन चालक जिला प्रशासन के आदेश का उल्लंघन कर यात्रियों की जिंदगी दांव पर लगा रहे हैं। जिला प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए…