बैंक धोखाधड़ी: उत्तराखंड में CBI का छापा, टीम ने काशीपुर की फैक्टरी में खंगाले दस्तावेज

सीबीआई ने 1109 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामले में शनिवार को उत्तराखंड के काशीपुर में एक फैक्टरी में छापा मारा। यह कार्रवाई ओडिशा की कंपनी गुप्ता पावर इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड और उसके निदेशकों के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी में की गई है। काशीपुर की यह फैक्टरी गुप्ता पावर इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के लिए महत्वपूर्ण उपकरण बनाती है। सीबीआई ने इस कार्रवाई में पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और ओडिसा में भी छापे मारे हैं।

सीबीआई के अनुसार कंपनी पर केनरा बैंक से विभिन्न फंड आधारित और गैर-फंड आधारित ऋण सुविधाएं लेकर 1109 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है। जांच में आरोप है कि कंपनी ने अधिक ऋण हासिल करने के लिए स्टॉक का मूल्य बढ़ाकर दिखाया, व्यापारिक देनदारियों के आंकड़ों में हेराफेरी की, वित्तीय विवरणों को गलत तरीके से प्रस्तुत किया।
इसके बाद मिले ऋण की राशि का दुरुपयोग व अन्य स्थानों पर हस्तांतरण किया। साथ ही खातों को नियमित दिखाने के लिए कथित तौर पर फर्जी वित्तीय लेनदेन भी किए गए, जिससे बैंक को भारी नुकसान हुआ।
सीबीआई ने विशेष न्यायाधीश, सीबीआई, भुवनेश्वर के तलाशी वारंट के आधार पर ओडिशा, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और उत्तराखंड में कुल छह स्थानों पर छापे मारे गए। उत्तराखंड में जिला ऊधम सिंह नगर के काशीपुर स्थित कंपनी की मैनुफैक्चरिंग यूनिट की तलाशी ली गई। यहां से सीबीआई ने महत्वपूर्ण दस्तावेज अपने कब्जे में लिए हैं। इसके अलावा भुवनेश्वर में निदेशकों के आवास, कोलकाता स्थित कंपनी के पंजीकृत कार्यालय और तमिलनाडु के तिरुवल्लूर और ओडिशा के भुवनेश्वर स्थित उत्पादन इकाइयों में भी कार्रवाई की गई है।
और पढ़े  चमोली: रामणी गांव में मेला मंच की रेलिंग से फंदे पर लटके मिले किशोर और किशोरी के शव, फैली सनसनी
  • Related Posts

    हरिद्वार: कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मैक्स की टक्कर से तीनों वाहन क्षतिग्रस्त, दुर्घटना में चालक चोटिल

    हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे स्थित कांगड़ी फ्लाईओवर पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नजीबाबाद की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार मैक्स वाहन ने हरिद्वार से नजीबाबाद की…

    नो-एंट्री बेअसर: आदेश को ठेंगा दिखाकर क्वारब बाईपास से दौड़े भारी वाहन, मौत बनकर दरक रही पहाड़ी

    अल्मोड़ा जिले के क्वारब बाईपास पर वाहन चालक जिला प्रशासन के आदेश का उल्लंघन कर यात्रियों की जिंदगी दांव पर लगा रहे हैं। जिला प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए…