रुद्रप्रयाग: बारिश से 3 जगह हाईवे बंद, ट्रक फंसा, सोनप्रयाग-गौरीकुंड मार्ग पर मलबा हटाने में जुटीं मशीनें

गातार बारिश के बीच सोमवार सुबह जिले में तीन स्थानों पर राष्ट्रीय राजमार्ग मलबा आने से बाधित हो गए। सिरोहबगड़ में मलबा हटाकर यातायात बहाल कर दिया गया, जबकि डंपिंग जोन के पास मलबे में फंसे ओवरलोड ट्रक के कारण आवाजाही पूरी तरह सामान्य नहीं हो सकी है। वहीं बांसवाड़ा और सोनप्रयाग-गौरीकुंड मार्ग पर भी मलबा हटाने का कार्य जारी है।

जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिरोहबगड़ के समीप सुबह मलबा आने से मार्ग बंद हो गया था। इसके अलावा डंपिंग जोन के पास एक ओवरलोड ट्रक मलबे में फंस गया। जेसीबी की मदद से सुबह 6:50 बजे सिरोबगड़ में यातायात बहाल कर दिया गया, लेकिन ट्रक को पहले खाली कराया जा रहा है। इसके बाद उसे हटाकर मार्ग पूरी तरह सुचारु किया जाएगा। कार्य में तेजी लाने के लिए आरवीएनएल, खांकरा से अतिरिक्त मशीन भी मंगाई गई है।

वहीं केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बांसवाड़ा के पास सुबह करीब 6:10 बजे मलबा आने से मार्ग अवरुद्ध हो गया। सूचना मिलते ही विभाग ने जेसीबी मशीन मौके पर भेज दी। इसके अलावा गौरीकुंड और सोनप्रयाग के बीच शटल पार्किंग के आगे तथा किमी-74 पर भी मलबा आने से मार्ग बाधित हुआ, जहां जेसीबी मशीनें मार्ग खोलने में जुटी हैं। जिला प्रशासन ने यात्रियों से मौसम और मार्ग की स्थिति की जानकारी लेकर ही यात्रा करने की अपील की।
और पढ़े  चमोली: रामणी गांव में मेला मंच की रेलिंग से फंदे पर लटके मिले किशोर और किशोरी के शव, फैली सनसनी
  • Related Posts

    हरिद्वार: कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मैक्स की टक्कर से तीनों वाहन क्षतिग्रस्त, दुर्घटना में चालक चोटिल

    हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे स्थित कांगड़ी फ्लाईओवर पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नजीबाबाद की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार मैक्स वाहन ने हरिद्वार से नजीबाबाद की…

    नो-एंट्री बेअसर: आदेश को ठेंगा दिखाकर क्वारब बाईपास से दौड़े भारी वाहन, मौत बनकर दरक रही पहाड़ी

    अल्मोड़ा जिले के क्वारब बाईपास पर वाहन चालक जिला प्रशासन के आदेश का उल्लंघन कर यात्रियों की जिंदगी दांव पर लगा रहे हैं। जिला प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए…