संसद का मानसून सत्र- संसद का मॉनसून सत्र आज से शुरू,बदली-बदली नजर आएगी संसद

Spread the love

ज से संसद का मॉनसून सत्र हो गया  है। 13 अगस्त तक चलने वाले मॉनसून सत्र के दौरान मोदी सरकार 7 बिल लाएगी। संसद सत्र के हंगामेदार होने के आसार हैं। विपक्ष NEET पेपर लीक, राम मंदिर चढ़ावा विवाद, E20 ईंधन और विदेश नीति समेत कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति बना चुका है। सबसे बड़ा सस्पेंस परिसीमन और महिला आरक्षण विधेयक को लेकर है। बदले राजनीतिक समीकरणों और लोकसभा के नए नंबर गेम ने सरकार की उम्मीदें बढ़ा दी हैं। वहीं सर्वदलीय बैठक में टीएमसी के बागी सांसदों को बुलाने पर विपक्ष के वॉकआउट ने सत्र शुरू होने से पहले ही सियासी तापमान बढ़ा दिया है।

 

 

बदली-बदली नजर आएगी संसद

सत्र शुरू होने से पहले लोकसभा में सांसदों की बैठने की व्यवस्था में बड़ा बदलाव हुआ है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संसद के निचले सदन में तृणमूल कांग्रेस के 20 बागी सांसदों के लिए नई सीट आवंटित की हैं। इस प्रक्रिया में कुछ अन्य सदस्यों के बैठने की व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है। अधिकारियों ने बताया है कि कुल 39 सांसदों को नई सीट आवंटित की गई हैं। अधिकारी के मुताबिक, तृणमूल कांग्रेस के ममता बनर्जी के खेमे के नेता अभिषेक बनर्जी की सीट भी बदल दी गई है। उन्होंने बताया कि वाईएसआर कांग्रेस के पीवी मिधुन रेड्डी और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) की हरसिमरत कौर बादल भी उन सदस्यों में शामिल हैं, जिनकी सीट में बदलाव किया गया है।

 

 

कौन-कौन से बिल आएंगे?

13 अगस्त तक चलने वाले संसद के मॉनसून सत्र के दौरान कुल 19 बैठकें होंगी। इस दौरान 7 बिल पेश किए जाएंगे। जानकारी के मुताबिक, सोमवार को लोकसभा में वंदे मातरम् बिल पेश होगा। मॉनसून सत्र के दौरान जो बिल पेश होंगे उनमें शामिल हैं-:

  • इनकम टैक्स संशोधन बिल
  • सुप्रीम कोर्ट संशोधन बिल
  • जन्म और मृत्यु पंजीकरण बिल
  • राष्ट्रीय सम्मान के अपमान की रोकथाम संशोधन बिल
  • सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विकास संशोधन बिल
  • विदेशी अंशदान विनियमन संशोधन विधेयक
  • विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक
और पढ़े  Delhi- अभिजीत दीपके ने खत्म की भूख हड़ताल, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन

Spread the love
  • Related Posts

    आज मानसून सत्र का दूसरा दिन-: PM मोदी की अध्यक्षता में NDA संसदीय दल की हुई बैठक

    Spread the love

    Spread the loveएनडीए संसदीय दल की बैठक में पीएम मोदी ने दिया मार्गदर्शन: किरेन रिजिजू संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) संसदीय दल की बैठक ‘मंगल…


    Spread the love

    जंतर-मंतर पर फिर से CJP का प्रदर्शन शुरू,सुरक्षा बढ़ी, अनशन जारी रखेंगे सोनम

    Spread the love

    Spread the loveदिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी ने फिर से प्रदर्शन शुरू कर दिया है। सोमवार को मचे भारी बवाल के बाद दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर खाली करवा…


    Spread the love