हो जाएं अलर्ट: आज कई रास्तों पर बदला ट्रैफिक रूट, घर से निकलने से पहले पढ़ लें पुलिस की एडवाइजरी

Spread the love

देश की संसद में आज से मानसून सत्र की शुरुआत होने जा रही है। वहीं दूसरी तरफ सीजेपी संसद मार्च को लेकर भी पुलिस अलर्ट मोड पर है। सोमवार से शुरू होने वाले इस मानसून सत्र को ध्यान में रखते हुए दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्जन को लेकर एजवाइजरी जारी की है। इस दौरान संसद क्षेत्र और उसके आस-पास भारी वाहनों की आवाजाही पर पाबंदी रहेगी।

वहीं कई रास्तों को डायवर्ट भी किया जाएगा। दिल्ली पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वह यात्रा से पहले रूट डायवर्जन की जानकारी ले लें। इसके अलावा भीड़-भाड़ वाले समय पर प्रभावित मार्गों से जाने से बचने की अपील भी की गई है।
दिल्ली पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजरी में कहा गया, ‘नई दिल्ली रेंज में 20 जुलाई से लोकसभा और राज्यसभा का मानसून सत्र शुरू होने वाला है। इस इलाके में गाड़ियों की आवाजाही बढ़ने और ट्रैफिक पर लगी पाबंदियों को देखते हुए, आम जनता को सलाह दी जाती है कि वे यात्रा को आसान और बिना किसी परेशानी के पूरा करने के लिए, जहां तक हो सके, नीचे दी गई सड़कों और जंक्शनों पर जाने से बचें।’
इन मार्गों पर जाने से बचें-

  • रफी मार्ग
  • मोतीलाल नेहरू मार्ग
  • मौलाना आज़ाद रोड
  • के. कामराज मार्ग
  • रायसीना रोड
  • राजेंद्र प्रसाद रोड
  • पार्लियामेंट स्ट्रीट
  • अशोक रोड
  • तालकटोरा रोड
  • पंडित पंत मार्ग
  • रकाब गंज गुरुद्वारा रोड
  • इन चौराहों पर जाने से बचें-
  • विजय चौक
  • पटेल चौक गोलचक्कर
  • बोट क्लब
  • बूटा सिंह गोलचक्कर
  • रेल भवन गोलचक्कर
  • प्राइम चौक गोलचक्कर
  • सुनहरी मस्जिद गोलचक्कर
  • GRG गोलचक्कर
  • जलेबी चौक गोलचक्कर
  • इन रास्तों से कर सकते हैं सफर-
  • जनपथ
  • मान सिंह रोड
  • अकबर रोड
  • विनय मार्ग
  • आउटर सर्कल, कनॉट प्लेस
  • तीन मूर्ति मार्ग
  • बाबा खड़क सिंह मार्ग
  • शांति पथ
  • आरएमएल गोलचक्कर
  • मौलाना अब्दुल कलाम आज़ाद रोड
  • मदर टेरेसा क्रिसेंट रोड
  • कमाल अतातुर्क मार्ग
  • 11 मूर्ति
  • पंचशील मार्ग
  • सरदार पटेल मार्ग
और पढ़े  विपक्ष के हंगामे के कारण लोकसभा कल 11 बजे तक तक स्थगित, राज्यसभा में चर्चा जारी

 

पांच मेट्रो स्टेशन भी अगले आदेश तक बंद
दिल्ली में सीजेपी (कॉकरोच जनता पार्टी) के प्रस्तावित संसद मार्च और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के समर्थन में जारी प्रदर्शन के मद्देनजर सोमवार को राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। एहतियातन दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने जनपथ, राजीव चौक, पटेल चौक, केंद्रीय सचिवालय और सेवा तीर्थ मेट्रो स्टेशन को अगले आदेश तक बंद कर दिया है।


Spread the love
  • Related Posts

    संसद का मानसून सत्र- लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही दोबारा शुरू, दोनों सदनों में भारी हंगामा

    Spread the love

    Spread the loveसंसद के मानसून सत्र के आखिरी दो दिन शेष हैं। मानसून सत्र का 18वां दिन भी हंगामे की भेंट चढ़ गया है। दोनों सदनों की कार्यवाही को दोपहर…


    Spread the love

    कल कुछ नहीं होगा: खरगे ने छात्रों पर पुलिस कार्रवाई पर शाह से मांगा जवाब, कहा- संसद में जारी रहेगा विरोध

    Spread the love

    Spread the loveकांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से जवाब की मांग की। उन्होंने कहा कि विपक्ष संसद…


    Spread the love