संसद का मानसून सत्र- मानसून सत्र के पहले जोरदार हंगामा,लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित

Spread the love

संसद का मानसून सत्र आज से शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विपक्ष के नेता संसद पहुंचे। प्रधानमंत्री ने मीडिया को संबोधित किया। इसके बाद लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया। सदन की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित की गई। वहीं, राज्यसभा में नए सदस्यों को शपथ दिलाई गई है।

 

लोकसभा और राज्यसभा दूसरी बार स्थगित

संसद के मानसून सत्र के पहले लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों में जोरदार हंगामा हुआ। दोनों सदनों में विपक्ष ने हंगामा किया, जिसके बाद दूसरी बार साढ़े 12 बजे तक के लिए दोनों सदनों को स्थगित कर दिया गया है। लोकसभा में जजों की संख्या बढ़ाने वाला विधेयक पेश किया गया, जिस पर भारी हंगामा हुआ।

महुआ मोइत्रा ने टीएमसी के बागी सांसदो को बताया ‘गद्दार’

टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने संसद परिसर में पत्रकारों से बातचीत में कहा, आज हमने देखा कि ये 20 बागी और गद्दार सांसद, जिनके अयोग्यता संबंधी याचिकाएं अभी लंबित हैं, दावा करते हैं कि उन्होंने एक गैर-मान्यता प्राप्त पार्टी एनसीपीआई में शामिल हो गए हैं। लेकिन उनके विलय को अभी तक लोकसभा अध्यक्ष ने मंजूरी नहीं दी है। इसके बावजूद उन्हें कल हुई सर्वदलीय बैठक में आमंत्रित किया गया।

उन्होंने कहा, विरोध में पूरा विपक्ष बैठक से बाहर निकल गया। आज हम देख रहे हैं कि सरकार ने सीटों की व्यवस्था बदल दी है। पहले सदन में सत्ता पक्ष की बेंच और विपक्ष की बेंच होती थी। महुआ मोइत्रा ने आगे कहा, आज एक नई श्रेणी आ गई है- गद्दारों की बेंच। सुदीप बंद्योपाध्याय गद्दारों की बेंच के नेता के रूप में आगे की सीट पर बैठने वाले हैं। यह संसदीय लोकतंत्र में एक नया दिन है।

और पढ़े  आप छोड़ने पर हरभजन का बड़ा खुलासा:- बोले- मेरी बात नहीं सुनी गई..

राज्यसभा 12 बजे तक के लिए स्थगित

संसद के मानसून सत्र का पहला दिन हंगामेदार रहा। लोकसभा के बाद अब राज्यसभा को भी 12 बजे तक के लिए स्थगित कर लिया गाय है।

राज्यसभा में नवनिर्वाचित सदस्यों को दिलाई गई शपथ

संसद के मानसून सत्र के पहले दिन राज्यसभा सभापति सीपी राधाकृष्णन ने सोमवार को नवनिर्वाचित सदस्यों को सदन की सदस्यता की शपथ दिलाई। इन सदस्यों को दिलाई गई शपथ-

  • गुजरात से भाजपा के मुकेशभाई जे. राठवा।
  • कर्नाटक से कांग्रेस के पवन खेड़ा।
  • मध्य प्रदेश से भाजपा के महेश केवट।
  • मेघालय से नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के जेम्स पांगसांग कोंगकल संगमा।
  • मिजोरम से खियांगते ललतलुआगकिमा।
  • राजस्थान से भाजपा के सतीश पूनिया।
  • पश्चिम बंगाल से भाजपा के प्रकाश चिक बराइक।
  • पश्चिम बंगाल से सुष्मिता देव।
  • पश्चिम बंगाल से सुखेंदु शेखर राय।

Spread the love
  • Related Posts

    जनगणना में पूछे जाएंगे कौन से 40 सवाल?,जाति क्या, कोविड टीका कहां लगवाया?, गृह मंत्रालय ने जारी की सूची

    Spread the love

    Spread the loveकेंद्र सरकार ने जनगणना 2027 के दौरान जनसंख्या की गणना के चरण में पूछे जाने वाले 40 सवालों की सूची जारी कर दी है। सरकारी आदेश के मुताबिक,…


    Spread the love

    आप छोड़ने पर हरभजन का बड़ा खुलासा:- बोले- मेरी बात नहीं सुनी गई..

    Spread the love

    Spread the loveपूर्व क्रिकेटर और भाजपा नेता हरभजन सिंह ने आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में जाने की वजह पर खुलकर बात की है। उन्होंने कहा कि ‘आप’ में उनके…


    Spread the love