Bihar: आज पूरे बिहार में बारिश के आसार, दक्षिण में ऑरेंज और उत्तर में यलो अलर्ट

Spread the love

बिहार में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है।  मौसम विज्ञान केंद्र ने 19 जुलाई सुबह 8:30 बजे से 20 जुलाई सुबह 8:30 बजे तक के लिए मौसम चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने राज्य के कई दक्षिणी जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट और उत्तर बिहार के अधिकांश जिलों के लिए यलो अलर्ट घोषित किया है। इस दौरान कई इलाकों में मेघगर्जन, वज्रपात, तेज हवा और भारी बारिश के आसार जताए गए हैं। मौसम विभाग ने 24 जुलाई तक बारिश के आसार है

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी
मौसम विभाग के अनुसार कैमूर (भभुआ), रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा, जहानाबाद, अरवल, पटना, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, जमुई, बांका, मुंगेर, भागलपुर, खगड़िया, बेगूसराय और भोजपुर समेत दक्षिण एवं मध्य बिहार के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश, वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की आशंका है।

इन जिलों में यलो अलर्ट जारी
वहीं पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, मुजफ्फरपुर, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, सहरसा, सुपौल, मधेपुरा, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज और कटिहार जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश, मेघगर्जन और वज्रपात के साथ तेज हवा चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी है। किसानों से भी मौसम सामान्य होने तक खेतों में काम नहीं करने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है।
पटना में पांच दिनों तक कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के पूर्वानुमान के अनुसार राजधानी में अगले पांच दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। 19 जुलाई को मध्यम बारिश के साथ अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। 20 जुलाई को भारी बारिश की संभावना है, जिससे अधिकतम तापमान घटकर 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। 21 जुलाई को फिर मध्यम बारिश, जबकि 22 और 23 जुलाई को बादलों के बीच एक-दो दौर की बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

Spread the love
और पढ़े  Bihar: खड़े ट्रक में जा घुसी बुलेट, छुट्टी पर आए जवान समेत 3 दोस्तों की दर्दनाक मौत
  • Related Posts

    Bihar: मानसून सत्र के पहले दिन विधानसभा में 87 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट पेश

    Spread the love

    Spread the loveबिहार विधानसभा का पांच दिवसीय मानसून सत्र का आगाज हो चुका है। सत्र के पहले दिन सदन की कार्यवाही में नवनिर्वाचित सदस्यों का मनोनयन, विभिन्न समितियों का गठन,…


    Spread the love

    Bihar: खड़े ट्रक में जा घुसी बुलेट, छुट्टी पर आए जवान समेत 3 दोस्तों की दर्दनाक मौत

    Spread the love

    Spread the loveदरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान पूर्वी थाना क्षेत्र में शनिवार देर शाम एसएच-56 पर धबौलिया पुल के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बुलेट बाइक पर सवार तीन युवकों…


    Spread the love