Bihar: खड़े ट्रक में जा घुसी बुलेट, छुट्टी पर आए जवान समेत 3 दोस्तों की दर्दनाक मौत

Spread the love

रभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान पूर्वी थाना क्षेत्र में शनिवार देर शाम एसएच-56 पर धबौलिया पुल के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बुलेट बाइक पर सवार तीन युवकों की मौत हो गई। मृतकों में छुट्टी पर घर आए एक आर्मी जवान भी शामिल हैं। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने कुशेश्वरस्थान-दरभंगा मुख्य मार्ग (एसएच-56) को जाम कर दिया। सूचना मिलते ही बिरौल एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी, कुशेश्वरस्थान थानाध्यक्ष गौरव प्रसाद और आसपास के कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची तथा लोगों को समझाकर जाम हटाने का प्रयास शुरू किया।

खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार बुलेट
बताया जाता है कि शनिवार शाम करीब साढ़े आठ से नौ बजे के बीच धबौलिया से कुशेश्वरस्थान की ओर एक बुलेट बाइक पर तीन युवक सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान धबौलिया पुल पर पहले से खड़े ट्रक के पीछे तेज रफ्तार बुलेट जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।
अस्पताल पहुंचते ही तीनों को मृत घोषित किया गया
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने बिना देर किए तीनों घायलों को करीब आधा किलोमीटर दूर स्थित कुशेश्वरस्थान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया। वहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मोहम्मद सोहराब ने जांच के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया।
छुट्टी पर घर आया था आर्मी जवान
कुशेश्वरस्थान थानाध्यक्ष गौरव प्रसाद ने बताया कि मृतकों की पहचान बड़गांव निवासी अरुण कुमार राय के पुत्र और भारतीय सेना के जवान अखिलेश आनंद के रूप में हुई है। अखिलेश छुट्टी पर अपने घर आए हुए थे। दूसरे मृतक की पहचान धबौलिया निवासी स्वर्गीय राम सिंह के 38 वर्षीय पुत्र पंकज राय तथा तीसरे मृतक की पहचान केवटगामा पंचायत के भरडीहा निवासी संतोष यादव के 30 वर्षीय पुत्र बादल यादव के रूप में हुई है।

ट्रक जब्त, चालक मौके से फरार
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर लिया है। हालांकि, अंधेरे का फायदा उठाकर ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम
हादसे से नाराज लोगों ने एसएच-56 पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाने का प्रयास किया और आश्वासन दिया कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद जाम हटाने की कवायद शुरू की गई।

Spread the love
और पढ़े  Bihar: न्यायिक जांच में उजागर हुआ पुलिस का अपराध, भरत तिवारी के एक परिजन को नौकरी, परिवार को मदद भी
  • Related Posts

    Bihar: न्यायिक जांच में उजागर हुआ पुलिस का अपराध, भरत तिवारी के एक परिजन को नौकरी, परिवार को मदद भी

    Spread the love

    Spread the loveसिस्टम के खिलाफ लड़ने वाले भरत तिवारी का फर्जी एनकाउंटर हुआ था। एक तरह से यह बात बिहार सरकार ने स्वीकार कर ली है। पहले इस कांड के…


    Spread the love

    Bihar- भावुक कर देगी लक्ष्मी की कहानी- पैरों से लिखती है अपनी तकदीर, शिक्षिका बनने का सपना

    Spread the love

    Spread the loveकटिहार के हसनगंज की कक्षा चार की छात्रा लक्ष्मी जन्म से दोनों हाथों से वंचित हैं, लेकिन उन्होंने अपनी शारीरिक कमी को पढ़ाई की राह में बाधा नहीं…


    Spread the love