मिला कोरोना का मरीज: इस शहर में मिली संक्रमित महिला, ये लक्षण आए सामने, अस्पताल में भर्ती

Spread the love

गरा में कोरोना ने एक बार फिर दस्तक दे दी है। शहर में कोरोना संक्रमण का पहला मामला सामने आया है। खांसी और सांस फूलने की समस्या से जूझ रहीं एक बुजुर्ग महिला ने सदर स्थित सेना अस्पताल में प्राथमिक उपचार लिया। राहत न मिलने पर पुष्पांजलि हॉस्पिटल में भर्ती हुई। यहां जांच में कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि होने पर एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

रकाबगंज थाना क्षेत्र के निवासी हिरेंद्र कुमार (हीरो) की 77 वर्षीय माता सरूपी देवी पिछले कुछ दिनों से गंभीर खांसी और सांस फूलने की समस्या से जूझ रही थीं। हिरेंद्र कुमार अपनी माता की बिगड़ती हालत को देखकर पहले सदर स्थित सेना अस्पताल पहुंचे, जहां प्राथमिक जांच के बाद उन्हें किसी अन्य अस्पताल ले जाने की सलाह दी गई। इसके बाद पिछले रविवार 12 जुलाई को उन्होंने मां को पुष्पांजलि हॉस्पिटल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने कई जांचें कीं, जिसकी रिपोर्ट आने पर रविवार दोपहर 12 बजे बुजुर्ग महिला के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई। रिपोर्ट आते ही पुष्पांजलि हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने परिजनों को मरीज को लखनऊ या जयपुर ले जाने को कह दिया।
हिरेंद्र अपनी गंभीर रूप से बीमार माता को लेकर एसएन मेडिकल कॉलेज पहुंचे। उस वक्त अस्पताल में कोई विशेष कोरोना वार्ड सक्रिय नहीं था। एसएन मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि शनिवार को पुष्पांजलि हॉस्पिटल से रेफर होकर एक गंभीर मरीज परिसर पहुंचा। मरीज में कोरोना के लक्षण देखते हुए इमरजेंसी में आइसोलेशन वार्ड में उन्हें शिफ्ट किया गया है। डॉ. गुप्ता के मुताबिक, मरीज फिलहाल ऑक्सीजन सपोर्ट पर है और जल्द ही कोविड टेस्ट किए जाएंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह बेहद गंभीर मामला है और पूरी जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Spread the love
और पढ़े  रास्ता मांगा, जवाब में मिली गोलियां: हॉर्न बजाने पर विपिन की हत्या, आरोपियों की क्राइम कुंडली आई सामने
  • Related Posts

    जवाहर भवन के चौथे तल पर लगी भीषण आग, दमकलकर्मी आग बुझाने में जुटे, ब्रजेश पाठक मौके पर पहुंचे

    Spread the love

    Spread the loveराजधानी लखनऊ में सोमवार सुबह करीब 9:40 बजे जवाहर भवन के चौथे तल पर आग लग गई। आग की लपटें और धुआं देख लोगों में अफरातफरी मच गई।…


    Spread the love

    सामूहिक दुष्कर्म- दोस्तों ने भी लूटी अस्मत, सामूहिक दुष्कर्म के बाद फरेबी ने दिया एक और दर्द

    Spread the love

    Spread the loveआगरा के इरादतनगर गांव के युवक ने 18 वर्षीय युवती को अपने जाल में फंसाया। उसे बहला कर खेत में लेकर गया। खुद संबंध बनाए और फिर दोस्तों…


    Spread the love