अमरनाथ यात्रा स्थगित: अब पवित्र गुफा की ओर नहीं बढ़ सकेंगे श्रद्धालु, इस वजह से लिया फैसला

Spread the love

मौसम विभाग द्वारा खराब मौसम की चेतावनी जारी किए जाने के बाद जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने एहतियातन बड़ा कदम उठाया है। तीर्थयात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए वार्षिक श्री अमरनाथ यात्रा को 19 जुलाई, 2026 से दोनों मार्गों पहलगाम और बालटाल से अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है।

बेस कैंपों से आगे बढ़ने पर रोक
कश्मीर के संभागीय आयुक्त अंशुल गर्ग ने शनिवार को इस फैसले की जानकारी देते हुए बताया कि भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आने वाले कुछ दिनों में भारी बारिश, भूस्खलन और अचानक बाढ़ आने की आशंका जताई है। इस वजह से रविवार, 19 जुलाई से बालटाल और नुनवान/चंदनवाड़ी (पहलगाम) दोनों ही बेस कैंपों से किसी भी श्रद्धालु को पवित्र गुफा की तरफ आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

 

सुरक्षा समीक्षा के बाद ही शुरू होगी यात्रा
प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, यह निलंबन पूरी तरह से एक एहतियाती कदम है ताकि पहाड़ी रास्तों पर श्रद्धालुओं को किसी भी तरह के मौसम जनित खतरे का सामना न करना पड़े। मौसम साफ होने और पूरे यात्रा मार्ग की सुरक्षा की व्यापक समीक्षा करने के बाद ही यात्रा दोबारा बहाल करने पर फैसला लिया जाएगा। यात्रा दोबारा शुरू होने के संबंध में जल्द ही ताजा अपडेट जारी किए जाएंगे। प्रशासन ने सभी तीर्थयात्रियों से अपील की है कि वे मौसम के मिजाज को देखते हुए आधिकारिक दिशा-निर्देशों का पालन करें और सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग दें। गौरतलब है कि मौजूदा अमरनाथ यात्रा के दौरान अब तक 3.7 लाख से अधिक तीर्थयात्री पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं।

और पढ़े  Cloudburst: गुरेज में फटा बादल, बांदीपोरा में भारी बारिश से नाले उफान पर, बाढ़ का खतरा बढ़ा

Spread the love
  • Related Posts

    जम्मू-कश्मीर- बारिश बनी आफत: गांदरबल में फटा बादल, कारगिल में फ्लैश फ्लड का कहर, कई घर व खेती को नुकसान

    Spread the love

    Spread the loveजम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही बारिश ने कई इलाकों में भारी तबाही मचाई है। सोमवार को गांदरबल जिले के सफापोरा स्थित शेख मोहल्ला में बादल फटने की घटना…


    Spread the love

    तबाही:- जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश से 11 की मौत,एक रात की बारिश ने उजाड़ दिए कई घर

    Spread the love

    Spread the love जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में भारी बारिश ने भारी तबाही मचा दी है। शनिवार देर रात से रविवार सुबह तक हुई मूसलाधार बारिश के कारण कई इलाकों…


    Spread the love