बढ़ीं मुश्किलें- पश्चिम बंगाल में TMC सांसद अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर बुलडोजर की कार्रवाई

दक्षिण 24 परगना जिला प्रशासन ने शनिवार को अमताला स्थित तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी के पार्टी कार्यालय को ध्वस्त करना शुरू कर दिया। क्योंकि जांच में यह पाया गया कि इसका निर्माण स्वीकृत भवन योजना के बिना और लागू नियमों का उल्लंघन करते हुए किया गया था। यह जानकारी एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी है।

अधिकारी ने क्या बताया? 
उन्होंने बताया कि भारी सुरक्षा के बीच खुदाई करने वाली मशीनों का उपयोग करके विध्वंस कार्य किया जा रहा था। पुलिस और केंद्रीय बलों को घटनास्थल के आसपास तैनात किया गया था। एहतियात के तौर पर अग्निशमन और आपातकालीन सेवा कर्मी भी मौके पर मौजूद थे।

भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल
इस विध्वंस के बाद इलाके में जमा हुए भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जश्न का माहौल छा गया, जिन्होंने अपनी पार्टी के समर्थन में नारे लगाए। अभिषेक डायमंड हार्बर निर्वाचन क्षेत्र से टीएमसी के लोकसभा सांसद हैं। अमताला इसी निर्वाचन क्षेत्र का हिस्सा है।

 

भाजपा विधायक ने क्या आरोप लगाया? 
आमतला से भाजपा विधायक अग्निश्वर नस्कर ने आरोप लगाया कि अभिषेक बनर्जी के पार्टी कार्यालय का निर्माण भवन नियमों का उल्लंघन करते हुए किया गया था और उन्होंने जिला प्रशासन की कार्रवाई का स्वागत किया। नास्कर ने कहा। ‘यह ढांचा अवैध रूप से बनाया गया था। प्रशासन ने अंततः कानून के अनुसार कार्रवाई की है।’

शिकायतों के बाद की गई कार्रवाई
अधिकारी ने बताया कि कार्यालय के निर्माण में सभी नियमों का उल्लंघन करने की शिकायतों के बाद यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने आगे बताया कि संबंधित व्यक्तियों को 15 जुलाई को नोटिस जारी कर शिकायतों के आधार पर शुरू की गई वैधानिक प्रक्रिया के तहत सुनवाई के लिए उपस्थित होने को कहा गया है।

और पढ़े  देहरादून: दिल्ली में खरगे और राहुल गांधी से मिले प्रदेश कांग्रेस के नेता, आगामी चुनाव की रणनीति पर हुई चर्चा

वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ने क्या बताया? 
दक्षिण 24 परगना जिले के एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ने पीटीआई को बताया, ‘प्रशासन ने कानून के प्रावधानों का सख्ती से पालन करते हुए कार्यवाही शुरू कर दी है। कथित अवैध निर्माण के संबंध में शिकायतें मिलने के बाद नोटिस जारी किए गए हैं और मामला फिलहाल विचाराधीन है। आगे की कार्रवाई सुनवाई के बाद और संबंधित कानूनी प्रावधानों के अनुपालन में ही की जाएगी।’

 

 

शनिवार सुबह से अमताला पार्टी कार्यालय के आसपास अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की गई, परिसर के चारों ओर रेलिंग लगाई गई और वरिष्ठ पुलिस और नागरिक प्रशासन के अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया। अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि हमने यह सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं कर ली हैं कि कार्यवाही शांतिपूर्ण ढंग से और कानून के अनुसार संपन्न हो। विध्वंस का कार्य पूरी तरह से कानूनी प्रक्रिया और सुनवाई के परिणाम के आधार पर किया जा रहा है।

  • Related Posts

    देहरादूनमंत्री रेखा आर्या के पति गिरफ्तार: जेल में ही मनेगी साहू की दिवाली, प्रेस कॉन्फ्रेंस में होंगे कई अहम खुलासे

    कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू को पुलिस ने झांसी से गिरफ्तार कर लिया है। साहू की दीवाली अब जेल में ही मनेगी। आज दोपहर देहरादून पुलिस मामले में प्रेस कांफ्रेंस…

    वरिष्ठ पत्रकार डॉ. गिरीश रंजन तिवारी को उत्तराखंड गौरव पुरस्कार, गृह मंत्री शाह से सम्मानित

    उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम में अमर उजाला के वरिष्ठ पत्रकार और कुमाऊं विवि के पत्रकारिता विभाग के पूर्व विभागध्यक्ष व लेखक डॉ. गिरीश रंजन तिवारी को उत्तराखंड राज्य गौरव…