केदारनाथ पैदल यात्रा सुचारू, संवेदनशील स्थानों पर तैनात हैं टीमें, घोड़ा-खच्चर संचालन अब भी बंद

Spread the love

केदारनाथ पैदल मार्ग पर शनिवार को यात्रा सामान्य रूप से संचालित हो रही है। जबकि छौड़ी के पास भारी बोल्डर गिरने के बाद घोड़ा-खच्चर संचालन अब भी बंद है। मार्ग पर मलबा हटाने का कार्य जारी है और संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा के लिए टीमें तैनात हैं।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि आपदा प्रबंधन, पुलिस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें पैदल मार्ग पर लगातार निगरानी कर रही हैं। भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में यात्रियों को सुरक्षा के साथ पार कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मार्ग से बोल्डर और मलबा हटाने का कार्य तेजी से चल रहा है।
इसके पूरा होने के बाद घोड़ा-खच्चर संचालन भी शुरू कराया जाएगा। उधर, केदारघाटी में मौसम अभी भी खराब बना हुआ है और रुक-रुक कर बारिश हो रही है। ऐसे में यात्रियों से मौसम की स्थिति को देखते हुए प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करने और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने की अपील की गई है।

Spread the love
और पढ़े  हरिद्वार: मनसा देवी मंदिर: महंत रवींद्र पुरी ने ली पुजारियों की तलाशी, दी कड़ी हिदायत, वायरल वीडियो पर भी बोले
  • Related Posts

    बढ़ीं मुश्किलें- पश्चिम बंगाल में TMC सांसद अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर बुलडोजर की कार्रवाई

    Spread the love

    Spread the loveदक्षिण 24 परगना जिला प्रशासन ने शनिवार को अमताला स्थित तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी के पार्टी कार्यालय को ध्वस्त करना शुरू कर दिया। क्योंकि जांच में यह पाया गया…


    Spread the love

    देहरादून- पुलिस ने शुरू किया मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने का अभियान

    Spread the love

    Spread the loveमस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने की कार्रवाई के विरोध में जुमे की नमाज के बाद मुस्लिम सेवा संगठन ने जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया।  इस दौरान खूब नारेबाजी की…


    Spread the love