देहरादून- धामी सरकार की अग्निवीरों को बड़ा तोहफा देने की तैयारी, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य बनेगा

 धामी सरकार ने अग्निवीरों को बड़ा तोहफा देने की तैयारी कर ली है। सरकार ने रिटायर हो रहे अग्निवीर युवाओं को पहले ही समूह ग की नौकरियों में 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दिया है। अब एक बोर्ड बनाकर रिटायर हो रहे सभी अग्निवीरों का पुनर्वास सुनिश्चित किया जाएगा। उत्तराखंड ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य होगा।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राज्य सरकार की नौकरियों में समायोजन से बचे अग्निवीरों के लिए विशेष योजनाएं चलाई जाएंगी। उन्हें विशेष कौशल प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार करने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा। निजी क्षेत्र में कार्य करने के इच्छुक अग्निवीरों को विशेष व्यावसायिक शिक्षा हासिल करने के लिए आर्थिक सहायता दी जाएगी।

अग्निपथ योजना के पहले बैच में सेवानिवृत्त होने वाले हर एक अग्निवीर को सरकार समायोजित करने के लिए काम करेगी। इसके लिए निजी क्षेत्र की कंपनियों से भी सहयोग लिए जाने पर विचार चल रहा है।

केंद्र सरकार ने अभी तक अग्निवीर युवाओं के बैच से 25 फीसदी सैनिकों की सेवा जारी रखने का निर्णय लिया है। हालांकि, चर्चा है कि सेनाओं की आवश्यकता और अग्निवीर युवाओं के अनुभव को देखते हुए ज्यादा अग्निवीरों की सेवाएं जारी रखने पर भी विचार किया जा सकता है।

और पढ़े  उत्तराखंड: युवा हो जाएं तैयार, सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, समूह-ग की सात भर्तियों का नया कैलेंडर जारी
  • Related Posts

    अल्मोड़ा- पहाड़ की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, भेंट चढ़ी 3 जिंदगियां: 3 दिन तक भटका परिवार, नहीं बचे जुड़वा बच्चे और मां

    पहाड़ों के कठिन जीवन व बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की भेंट इस बार एक गर्भवती  चढ़ी है। इनोलू गांव की गर्भवती निशा को बचाने की कोशिश में उसका परिवार तीन दिन…

    उत्तरकाशी: DM ने डख्याट गांव में लगाई चौपाल, सुनी समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने शनिवार को अपने दो दिवसीय यमुना घाटी भ्रमण के दौरान विकासखंड नौगांव के डख्याटगांव स्थित मंदिर प्रांगण में ग्रामीण चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। जिलाधिकारी…