सोनम वांगचुक के अनशन का 19वां दिन: केजरीवाल बोले- मैं भी इसी जगह बैठा था, सरकार बात सुने, वरना…

मैं 2011 में इसी जगह अन्ना हजारे के साथ बैठा था: केजरीवाल

दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के दौरान आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, “इसी जगह पर मैं अप्रैल 2011 में अन्ना हजारे के साथ बैठा था। मैं सरकार से आग्रह करता हूं कि वह सोनम वांगचुक की बात सुने, वरना तीन साल बाद उसे भी वही हश्र झेलना पड़ेगा।”

कांग्रेस ने सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील की

कांग्रेस ने गुरुवार को सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक से अपनी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल समाप्त करने की अपील की। पार्टी ने कहा कि उनकी चिंताएं कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों की भी हैं। कांग्रेस केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग जारी रखेगी।

कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर बताया कि वांगचुक जून से भूख हड़ताल पर हैं। यह हड़ताल केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर है। कांग्रेस भी लगभग 1 जून से यही मांग उठा रही है। वेणुगोपाल ने कहा कि कांग्रेस परीक्षा प्रणाली के ध्वस्त होने पर वांगचुक की पीड़ा साझा करती है।

केजरीवाल ने पेपर लीक पर सरकार को घेरा

अरविंद केजरीवाल ने पेपर लीक और परीक्षा प्रणाली की खामियों पर सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा कि नीट लीक से 20 छात्रों ने आत्महत्या की, पर सरकार ने कोई उपाय नहीं किए। सीबीएसई मूल्यांकन में गड़बड़ी के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। केजरीवाल ने सरकार को चेतावनी दी कि युवा 2029 में उसे सत्ता से हटा देंगे। उन्होंने सोनम वांगचुक को शिक्षा मंत्री बनाने का आग्रह किया।

और पढ़े  गाजियाबाद में बुलडोजर एक्शन: हिस्ट्रीशीटर हाजी सलमान के जीजा का निर्माणाधीन मकान ध्वस्त, कब्रिस्तान की है जमीन

अरविंद केजरीवाल जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक से मिले

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल जंतर-मंतर पहुंचे। उन्होंने पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक से मुलाकात की। सोनम वांगचुक यहां 19वें दिन से भूख हड़ताल पर हैं।

 

फातिमा ने सोनम वांगचुक के समर्थन में क्या कहा?

एक्ट्रेस फातिमा सना शेख ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘अब 19 दिन हो चुके हैं। हम तब तक इंतजार नहीं कर सकते हैं, जब तक बात सुनने में बहुत देर न हो जाए। सोनम वांगचुक जैसे व्यक्ति जिन्होंने देश को इतना कुछ दिया है, उन्हें अपनी बात सुनाने के लिए अपनी सेहत को जोखिम में नहीं डालना चाहिए।’

सोनाक्षी ने सोनम वांगचुक पर क्या कहा?

सोनाक्षी सिन्हा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए कहा, ‘मैं कभी ऐसे बयान नहीं देती हूं लेकिन अब मुझसे रहा नहीं जा रहा है। सोनम वांगचुक 18 दिन से अनशन पर बैठे हैं। वो भूखे हैं। वो किसके लिए बैठे हैं? वो उन बच्चों के भविष्य के लिए बैठे हैं, जो उन्हें दिख रहा है कि बर्बादी की तरफ जा रहा है। वो उन बच्चों के लिए लड़ रहे हैं, जिन्होंने अपनी जान गवां दी। साेनम वांगचुक उस सिस्टम से लड़ रहे हैं, जो ठीक से नहीं चल रहा है।’

 

सोनाक्षी सिन्हा ने वांगचुक के समर्थन में साझा किया वीडियो

गुरुवार को अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने सोनम वांगचुक के समर्थन में एक वीडियो साझा किया, उनकी सराहना की। साथ ही सरकार से भी सवाल किए। जानिए, सोनाक्षी सिन्हा ने सोनम वांगचुक की खराब होती तबीयत और अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर क्या कहा?
  • Related Posts

    दिल्ली एयरपोर्ट: सुरक्षा में चूक, इमिग्रेशन जांच के बिना म्यूनिख पहुंचे 3 विदेशी यात्री, एअर इंडिया को नोटिस

    दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है। तीन विदेशी यात्री इमिग्रेशन जांच पूरी किए बिना ही अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट तक पहुंच गए। इसके बाद…

    जिम ट्रेनर की हत्या में खुलासा: एक दो नहीं अब तक हो चुके 3 मर्डर, विजय को बाहर बुलाकर इसलिए मारी 20 गोलियां!

    दक्षिण दिल्ली के आया नगर में सोमवार सुबह दिनदहाड़े जिम ट्रेनर विजय कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हंसा चौक के पास स्थित ‘द परफेक्ट जिम’ से बाहर…