बदरीनाथ मंदिर चढ़ावा हेराफेरी मामला-: जांच के लिए धाम पहुंचे गढ़वाल मंडल आयुक्त, BKTC कर्मचारियों से की बातचीत

दरीनाथ मंदिर चढ़ावा हेराफेरी मामला की जांच के लिए शासन की जांच टीम मंगलवार को गढ़वाल मंडल आयुक्त के नेतृत्व में बदरीनाथ धाम पहुंची। टीम ने धाम की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और बीकेटीसी कर्मचारियों से बातचीत कर विभिन्न पहलुओं की जानकारी जुटाई। इस दौरान जांच टीम ने परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों का भी निरीक्षण किया।

बदरीनाथ मंदिर के चढ़ावे में कथित हेराफेरी के मामले में बदरी-केदार मंदिर समिति (बीकेटीसी) के कई अन्य कर्मचारी भी पुलिस के रडार पर आ गए हैं। पुलिस ने 25 जून की सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो उसमें आरोपी कर्मचारी के साथ कुछ अन्य कर्मचारी भी गणना कक्ष में संदिग्ध हरकत करते नजर आए। फिलहाल पुलिस ने सभी संदिग्ध सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में लेकर जांच तेज कर दी है।

 

सूत्रों के अनुसार, रविवार को पुलिस ने 25 जून के चढ़ावे की गणना के दौरान की रिकॉर्डिंग की जांच की। इसमें आरोपी कर्मचारी के अलावा कुछ अन्य कर्मचारियों की गतिविधियां भी संदिग्ध प्रतीत हुईं। ऐसे में जांच आगे बढ़ने पर अन्य कर्मचारियों की भूमिका भी जांच के दायरे में आ सकती है।

 

 

पुलिस की जांच लगातार जारी

 

अब पुलिस टीम मंगलवार यानि आज 29 जून की सीसीटीवी फुटेज भी खंगालेगी। जांच अधिकारियों का मानना है कि अलग-अलग दिनों की रिकॉर्डिंग से मामले की कड़ियां जोड़ने में मदद मिल सकती है। बताया जा रहा है कि बदरीनाथ मंदिर परिसर में 27 जून से हाई रेजोल्यूशन सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे।

इससे पहले लगे कैमरों का रेजोल्यूशन कम था। ऐसे में पुलिस पुराने फुटेज का भी बारीकी से जांंच कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि संदिग्ध फुटेज में कर्मचारी किस प्रकार की गतिविधियां कर रहे थे। पुलिस उपाधीक्षक मदन सिंह बिष्ट ने कहा कि जांच के दौरान जो भी तथ्य संदिग्ध पाए जाएंगे, उनकी गहन जांच की जाएगी। मामले में अन्य साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं और पुलिस की जांच लगातार जारी है।

और पढ़े  उत्तराखंड: पुलिस विभाग में बड़े फेरबदल की तैयारी, कई जिलों के कप्तान और एएसपी स्तर के अफसरों के होंगे तबादले
  • Related Posts

    देहरादून: 12 एएसपी के तबादले, सुयाल देहरादून के एसपी सिटी बने, स्वतंत्र को देहात की जिम्मेदारी, देखें…

    गृह विभाग ने सोमवार को 12 अपर पुलिस अधीक्षकों (एएसपी) के तबादले किए हैं। देहरादून के नए एसपी सिटी शेखर चंद्र सुयाल होंगे। सुयाल के पास हरिद्वार एसपी देहात का…

    उत्तराखंड: छत्तीसगढ़ पहुंचा देहरादून के पत्रकारों का प्रतिनिधिमंडल, राज्य के विकास मॉडल का करेगा अध्ययन

    छत्तीसगढ़ पहुंचा देहरादून के पत्रकारों का प्रतिनिधिमंडल अपने छह दिवसीय दौरे के दौरान राज्य के विकास मॉडल का अध्ययन करेगा। प्रेस सूचना ब्यूरो देहरादून की ओर से आयोजित यह अध्ययन…