राममंदिर चढ़ावा चोरी: 2आरोपियों को रिमांड पर लेकर जेल से निकली पुलिस, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज

अयोध्या में राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में पुलिस बुधवार सुबह जिला जेल से आरोपी रमाशंकर मिश्रा और सुभाष श्रीवास्तव को 14 घंटे की कस्टडी रिमांड के लिए लेकर निकल गई। सुबह करीब 8:10 बजे पुलिस टीम जिला जेल पहुंची। आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को अपने साथ ले गई।

इसके बाद उन्हें पुलिस लाइन स्थित अस्पताल में मेडिकल परीक्षण के लिए ले जाया गया। मेडिकल परीक्षण के बाद पुलिस लाइन परिसर में दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ होगी। पूछताछ के आधार पर उनकी निशानदेही पर संभावित ठिकानों पर छापेमारी भी की जाएगी। इस दौरान पुलिस लाइन के प्रवेश द्वार पर सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल तैनात रहा।

अब तक नगदी, आभूषण तथा दो चार पहिया वाहन बरामद

पुलिस अब तक चार आरोपियों से कस्टडी रिमांड पर पूछताछ कर चुकी है और उनकी निशानदेही पर नगदी, आभूषण तथा दो चार पहिया वाहन बरामद कर चुकी है। रमाशंकर मिश्रा के पास से पहले करीब सात लाख रुपये बरामद हुए थे, जबकि गणना प्रभारी रहे सुभाष श्रीवास्तव के पास से अब तक कोई नकदी बरामद नहीं हुई है।

पुलिस ने सात दिन की मांगी थी रिमांड

बताते चलें कि अदालत ने आरोपी रमाशंकर मिश्रा और गढ़ना प्रभारी सुभाष चंद्र श्रीवास्तव की 14 घंटे की पुलिस रिमांड मंजूर की है। विवेचक आशुतोष तिवारी ने कोर्ट से सात दिन की पुलिस रिमांड की मांग की थी, लेकिन अदालत ने 14 घंटे की रिमांड स्वीकृत की। अब पुलिस दोनों आरोपियों को कस्टडी में ले चुकी है, इनसे पूछताछ करेगी।

और पढ़े  UP के चित्रकूट में बड़ा हादसा: हाईवे पर बेकाबू होकर पलटी ट्रैक्टर ट्रॉली, चार श्रद्धालुओं की मौत, 12 घायल
  • Related Posts

    दिवाली पर पंजाब की हवा बनी ‘जहर’: लुधियाना में 500 एक्यूआई, पराली के साथ पटाखों का कॉम्बनेशन बना खतरनाक

    पंजाब में इस बार दीपावली पर खूब पटाखे चले। इस कारण दिवाली की रात पंजाब के अधिकतर शहरों की वायु गुणवत्ता खतरनाक स्तर तक पहुंच गई। रात 8 बजे से…

    नोएडा की हवा बेहद खराब: आधी रात को 1061 पहुंचा एक्यूआई, दिवाली के अगले दिन हवा में सांस लेना भी हुआ मुश्किल

    दिवाली पर आतिशबाजी का असर अगले दिन शहर की हवा में साफ नजर आया। रातभर चले पटाखों के शोर और उनसे निकले धुएं ने नोएडा की आबोहवा को जहरीला बना…