दर्दनाक हादसा: बस से उतरते ही छात्र को रौंदा, मासूम की मौके पर हुई मौत, कॉलेज में की तोड़फोड़

थुरा के थाना जैत क्षेत्र के गांव राल पर स्कूल बस की चपेट में आने से कक्षा दो के छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बस चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने कॉलेज परिसर में जमकर हंगामा और तोड़फोड़ की।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पेलखू निवासी नितिन पुत्र गंगदेव राल स्थित तिलक सिंह इंटर कॉलेज में गुरुवार सुबह बस से पढ़ने आया था। बस चालक नशे की हालत में बताया गया। छात्र ठीक से बस से उतर भी नहीं पाया। चाली ने बस आगे बढ़ा दी। स्कूल बस ने उसे कुचल दिया। गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चालक बस लेकर फरार हो गया, जिससे ग्रामीणों का आक्रोश और बढ़ गया।

 

घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण कॉलेज पहुंच गए और गुस्से में कॉलेज के मुख्य गेट, खिड़कियों के शीशे समेत अन्य संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। सूचना पर थाना जैत पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराने का प्रयास शुरू किया। स्थिति तनावपूर्ण होने पर चौकी पुलिस ने अतिरिक्त पुलिस बल भी बुला लिया।

पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन देकर समझाने का प्रयास किया। मौके पर पुलिस बल तैनात था और माहौल को सामान्य बनाने की कोशिश जारी थी। वहीं पुलिस फरार बस चालक की तलाश में जुट गई है। छात्र के शव को कब्जे में लेकर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

और पढ़े  ग्रेटर नोएडा: ला रेजीडेंसिया सोसायटी में उल्लुओं का हमला जारी, अब तक 3 निवासियों को बना चुके निशाना
  • Related Posts

    UP- आज एक दिवसीय दाैरे पर आगरा आएंगे रक्षा मंत्री राजनाथ,खटीक समाज गर्जना सम्मेलन में करेंगे शिरकत

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रविवार को आगरा के एक दिवसीय दौरे पर आएंगे। वह खंदारी स्थित आरबीएस कॉलेज में आयोजित खटीक समाज गर्जना सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में…

    UP- BJP नेता पर गुंडा एक्ट लगाकर बैकफुट पर आई पुलिस, दो पुलिसकर्मी सस्पेंड, थानेदार को नोटिस

    यूपी के बुलंदशहर स्खित औरंगाबाद कस्बे के पूर्व चेयरमैन और भाजपा नेता राजकुमार लोधी पर गुंडा एक्ट लगाने के मामले में पुलिस बैकफुट पर आ गई है। भाजपा के शीर्ष…