बदरीनाथ धाम चढ़ावा चोरी मामला: बीकेटीसी के आरोपी प्रमोद नौटियाल को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा

Spread the love

दरीनाथ मंदिर के चढ़ावे में कथित हेराफेरी के मामले में गिरफ्तार आरोपी कर्मचारी प्रमोद नौटियाल को सोमवार को जिला एवं सत्र न्यायालय, गोपेश्वर ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जिला कारागार पुरसाड़ी भेज दिया।

आरोपी को सिविल जज (जूनियर डिवीजन) एवं प्रभारी न्यायिक मजिस्ट्रेट, जोशीमठ हीना कौसर की अदालत में पेश किया गया। पुलिस की जांच टीम ने न्यायालय से कस्टडी रिमांड मांगी थी, लेकिन न्यायालय में मामले से संबंधित विधिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद अदालत ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जिला कारागार पुरसाड़ी भेज दिया है। इससे पूर्व पुलिस टीम की ओर से आरोपी कर्मचारी को गिरफ्तार कर बदरीनाथ कोतवाली लाया गया।
यहांं सीसीटीवी फुटेज में सामने आए अन्य कर्मचारियों से आरोपी कर्मचारी का आमना-सामना करवाया गया। जिसके बाद आवश्यक कार्रवाई करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और आरोपी के बयान दर्ज करवाए।

आरोपी कर्मचारी ने आरोपों को बताया निराधार

आरोपी बीकेटीसी कर्मचारी के पास से पुलिस टीम को शालिग्राम की एक मूर्ति और लेपटॉप मिला है। बताया जा रहा है कि लेपटॉप मंदिर समिति की ओर से उसे मिला था, जिसे बदरीनाथ थाने में जमा कर दिया गया है। इधर, पुलिस टीम की पूछताछ में आरोपी कर्मचारी ने उस पर लगे सभी आरोपों को निराधार बताया है।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाएंगे उत्तराखंड के 2 IAS, इनके नाम की हो रही चर्चा
  • Related Posts

    डीडीहाट का हत्याकांड…रात को सड़क किनारे मिला खून से सना ‘भूपेंद्र’, चालक पर हत्या का आरोप, FIR दर्ज

    Spread the love

    Spread the loveडीडीहाट तहसील क्षेत्र में एक युवक का संदिग्ध हालत में शव मिला। पुलिस और फोरेंसिक टीम के मुताबिक, युवक की हत्या की गई है। मृतक की मां की…


    Spread the love

    एसआईआर- उत्तराखंड में पहले चरण के बाद ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, 19 लाख मतदाताओं को जारी होंगे नोटिस

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड में एसआईआर के पहले चरण के बाद आज चुनाव आयोग ने ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी कर दी है। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने देहरादून…


    Spread the love