गाजियाबाद के नंदग्राम में सात वर्षीय बच्ची की दरिंदगी के बाद निर्ममता से हत्त्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार रात दो आरोपी मासूम की चिप्स व कोल्ड ड्रिंक का लालच देकर निर्माणाधीन मॉल में ले गए। वहां तीसरी मंजिल पर दुष्कर्म किया, फिर राज खुलने के डर से हत्या कर नीचे फेंक दिया। बच्ची का लहूलुहान शव मॉल के तीसरे बेसमेंट में मिला। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
दो घंटे तक तलाश करने के बाद भी बच्ची नहीं मिली, तो थाने में सूचना दी। बच्ची के परिजन व अन्य मजदूर उसे तलाशते हुए निर्माणाधीन मॉल में पहुंचे। वहां रात करीब साढ़े 12 बजे बेसमेंट के तीसरे तल पर सीढ़ियों के पास खून से लथपथ शव मिला।
परिजनों ने चार युवकों पर अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म व हत्या का आरोप लगाया। पुलिस के अनुसार, वारदात को अंजाम देकर दोनों आरोपी अपनी झुग्गी में जाकर सो गए। उन्हें वहीं से पकड़ा गया।
मासूम का शव सबसे निचले तल यानी छह मंजिल नीचे आकर गिरा था। पुलिस के अनुसार, वारदात को अंजाम देकर दोनों आरोपी अपनी-अपनी झुग्गी में जाकर सो गए। दोनों को वहीं से हिरासत में लिया गया।







