उत्तरकाशी- स्यानाचट्टी में 100 मीटर हिस्सा धंसने के बाद हनुमान चट्टी में बढ़ी मुश्किलें, गिर रहे पत्थर

Spread the love

मुनोत्री घाटी क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन के साथ-साथ यात्रा व्यवस्थाओं को भी बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। स्थानीय लोगों और तीर्थ यात्रियों की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं।

गुरुवार शाम स्यानाचट्टी के समीप यमुनोत्री हाईवे का करीब 100 मीटर हिस्सा तेज बारिश के कारण वॉशआउट होने  के साथ ही हनुमान चट्टी के पास काफी ऊंचाई से चट्टानी मलबा पत्थरों के तेजी से रुक-रुक कर आ रहे हैं। जिससे मार्ग को हुए नुकसान ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है।
लगातार हो रही बारिश के कारण पहाड़ियों से मलबा और बोल्डर लगातार हाईवे पर गिर रहे हैं। इससे सड़क खोलने का कार्य भी प्रभावित हो रहा है और यात्रियों की आवाजाही पूरी तरह बाधित बनी हुई है।
प्रशासन और राष्ट्रीय राजमार्ग की टीम मौके पर हालात पर नजर बनाए हुए है, लेकिन खराब मौसम राहत कार्यों में बड़ी बाधा बन रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिशासी अभियंता मनोज रावत ने बताया कि लगातार बारिश तथा पहाड़ियों से मलबा और पत्थर गिरने के कारण हाईवे को सुचारू करने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम अनुकूल होने पर सड़क बहाली का कार्य तेज गति से किया जा सकेगा।

Spread the love
और पढ़े  Weather उत्तराखंड- प्रदेश में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग का इन 3जिलों में येलो अलर्ट
  • Related Posts

    हल्द्वानी / लालकुआं:- दंबग वन दरोगा ने फिर दिखाई दंबगई,गेट न खोलने पर हुआ था विवाद।

    Spread the love

    Spread the love       वन विभाग में तैनात दंबग वन दरोगा ने फिर दिखाई दंबगई “तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी में तैनात वन दरोगा की दबंगई” टांडा रेलवे…


    Spread the love

    उत्तराखंड- स्वाइन फ्लू का प्रकोप: संक्रमित 5 मरीजों की मौत, अलर्ट जारी, अब तक 49 लोगों में पुष्टि

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड में स्वाइन फ्लू के मामले स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा रहे हैं। संक्रमण से जूझ रहे पांच लोगों की मौत दर्ज की गई है। स्वास्थ्य विभाग के…


    Spread the love