Bihar- पटना में रुक-रुक कर हो रही बारिश, कई जिलों में ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी, जानिए मौसम का हाल

Spread the love

बिहार में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। पटना समेत कई जिलों में सुबह से ही रुक-रुक कर बारिश हो रही है। आसमान में बादल छाए हैं। धूप नहीं निकली है। इधर, शुक्रवार को मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के अधिकांश हिस्सों में मेघगर्जन, वज्रपात, तेज हवा और बारिश की संभावना जताई है। इनमें पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, शिवहर, सीतामढ़ी, वैशाली और सीवान जिले के विभिन्न प्रखंड इस चेतावनी के दायरे में हैं। वहीं पूर्णिया और कटिहार में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में लोगों को सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से घरों से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी गई है।

पटना समेत कई जिलों में यलो अलर्ट
वहीं पटना, मुजफ्फरपुर, वैशाली, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, जहानाबाद, गया, नवादा, जमुई, मुंगेर, भागलपुर, बांका, सहरसा, सुपौल, मधेपुरा, अररिया, किशनगंज और अन्य उत्तर एवं पूर्वी बिहार के जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश, वज्रपात तथा 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। इसके अलावा पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल सहित दक्षिण-पश्चिम बिहार के कई जिलों के लिए ग्रीन अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में फिलहाल किसी विशेष मौसम चेतावनी की संभावना नहीं है।

मौसम विभाग ने सावधानी बरतने की अपील की
मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, ऊंचे पेड़ों और बिजली के खंभों के पास जाने से बचें। किसानों और आम लोगों को मौसम विभाग द्वारा जारी ताजा अपडेट पर नजर रखने तथा वज्रपात के समय सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।

Spread the love
और पढ़े  कौन हैं आशुतोष तिवारी, जिन्हें दतिया उपचुनाव में उतारकर भाजपा ने बदला समीकरण
  • Related Posts

    कौन हैं आशुतोष तिवारी, जिन्हें दतिया उपचुनाव में उतारकर भाजपा ने बदला समीकरण

    Spread the love

    Spread the loveदतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को अपने पत्ते खोल दिए। पार्टी ने हाईप्रोफाइल मानी जाने वाली इस सीट से पूर्व हाउसिंग बोर्ड अध्यक्ष…


    Spread the love

    Bihar: सम्राट सरकार धार्मिक यात्रा कराएगी, पांच केंद्रीय विद्यालय के लिए जमीन दी, देखें बिहार कैबिनेट के फैसले

    Spread the love

    Spread the loveबिहार विधान परिषद् के नए सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सहित मंत्रिपरिषद् के सदस्य मंत्रिमंडल बैठक सभागार में पहुंचे और कई बड़े निर्णयों…


    Spread the love