उत्तराखंड Weather: प्रदेश में आज भी बारिश की चेतावनी, देहरादून, हरिद्वार समेत कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

मानसून ने उत्तराखंड में तेजी पकड़ ली है। सोमवार को बागेश्वर जनपद में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के बाकी जनपदों में भी दिन में कई दौर की बारिश के आसार हैं। देहरादून, हरिद्वार समेत बाकी जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

 

इसके साथ ही मौसम विभाग ने सात से 11 जुलाई के बीच भी पूरे प्रदेश में बारिश के आसार जताए हैं।

दून के कई क्षेत्रों में हुई बारिश, कुछ रहे सूखे

 

दून घाटी में रविवार को मौसम का मिजाज बदला-बदला रहा। दिनभर आसमान पर घने बादलों का डेरा रहने से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। हालांकि बारिश पूरे शहर में एक समान नहीं हुई। कुछ इलाकों में अच्छी बारिश दर्ज की गई, जबकि कई क्षेत्र पूरी तरह सूखे रहे। सुबह करीब 11 बजे राजपुर रोड क्षेत्र में तेज बारिश हुई, जिससे कुछ देर के लिए सड़कें भीग गईं और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इसके अलावा शहर के कुछ अन्य हिस्सों में भी हल्की से मध्यम बारिश हुई। वहीं शहर के कई इलाकों में बादल तो छाए रहे लेकिन बारिश नहीं हुई।

 

दिनभर धूप नहीं निकलने के कारण अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे बना रहा। बादलों की वजह से वातावरण में ठंडक बनी रही और लोगों को पिछले कुछ दिनों से हो रही उमस से राहत मिली। मौसम सुहावना होने से पार्कों और बाजारों में भी लोगों की आवाजाही बढ़ी। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में मानसूनी गतिविधियां सक्रिय हैं।

और पढ़े  चमोली हेलीकॉप्टर हादसा: जवानों ने दुर्गम रास्ते पार कर सभी 6 मृतकों के शव खाई से निकाले, देर शाम घर भेजे गए
  • Related Posts

    अधिवक्ता हत्याकांड का खुलासा: चारपाई के नीचे छिपाया शव, फिर कार से नदी में फेंका, महिला और उसका भाई गिरफ्तार

    बागेश्वर का चर्चित अधिवक्ता और पूर्व सभासद धीरेंद्र परिहार हत्याकांड में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने इस सनसनीखेज वारदात का पर्दाफाश करते हुए महिला आरोपी लता भंडारी…

    उत्तरकाशी: केदारताल रेस्क्यू अभियान, हेलिकॉप्टर से चार शव मातली लाए गए, 4 लापता ट्रैकर्स की तलाश जारी

    केदारताल ट्रैक पर लापता ट्रैकर्स और सपोर्टिंग स्टाफ की तलाश में एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस का सर्च एवं रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है। बुधवार को अभियान के दौरान मिले चार शव हेलिकॉप्टर…