उत्तरकाशी- यमुनोत्री हाईवे पर भारी भूस्खलन, हनुमान चट्टी से आगे गिरे बड़े-बड़े बोल्डर, रास्ता बंद

Spread the love

विवार तड़के पहाड़ी से हुए भूस्खलन के कारण यमुनोत्री हाईवे हनुमान चट्टी से आगे अवरुद्ध हो गया। सूचना मिलते ही राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) की टीम ने मौके पर पहुंचकर मलबा हटाने का कार्य शुरू कर दिया है।

इधर, स्याना चट्टी के पास भी भूस्खलन के चलते कुछ समय के लिए यमुनोत्री हाईवे पर यातायात बाधित रहा। हालांकि, एनएच की ओर से मलबा हटाने के बाद इस स्थान पर वाहनों की आवाजाही बहाल कर दी गई।

 

बता दें कि स्याना चट्टी क्षेत्र में भूस्खलन के कारण हाईवे बार-बार बंद होने की घटनाएं सामने आ रही हैं। इससे स्थानीय लोगों के साथ ही चारधाम यात्रा पर यमुनोत्री धाम आने वाले श्रद्धालुओं को घंटों तक परेशानी झेलनी पड़ रही है। स्थानीय लोग हाईवे के संवेदनशील स्थलों पर स्थायी सुरक्षा उपाय किए जाने की मांग कर रहे हैं।

 

भूस्खलन से प्रदेश में 34 मार्ग बंद

राज्य में भूस्खलन समेत अन्य कारणों के चलते 34 मार्ग बंद हैं। सबसे अधिक मार्ग पिथौरागढ़ जिले बंद रहे। इस सीमांत जिले में दस ग्रामीण मार्ग बंद है। देहरादून और पौड़ी गढ़वाल में छह-छह, रुद्रप्रयाग दो, चमोली चार मार्ग बंद रहे। टिहरी में चार और नैनीताल में एक राज्य मार्ग और एम प्रमुख जिला मार्ग बंद रहा। बंद मार्गाें को खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- नगर निगम की QRT का शुभारंभ; इमरजेंसी स्वच्छता सेवाएं होंगी और तेज, ट्रोल फ्री नंबर पर करें कॉल
  • Related Posts

    टनकपुर–हजूर साहिब नांदेड़ एक्सप्रेस का संचालन आज से, तराई क्षेत्र की मांग हुई पूरी

    Spread the love

    Spread the loveटनकपुर–हजूर साहिब नांदेड़ एक्सप्रेस का संचालन आज से शुरू हो रहा है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि यह रेल सेवा उत्तराखंड के तराई क्षेत्र में…


    Spread the love

    बाजपुर- चोरों का बोलबाला…ताला तोड़कर उड़ा ले गए जेवरात, सुबह परिजनों ने देखा तो उड़ गए होश

    Spread the love

    Spread the loveबाजपुर के बरहैनी बुक्साड गांव में एक मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात और पांच हजार नकदी लेकर चोर फरार हो गए। परिजनों को सोमवार सुबह ताला…


    Spread the love