योगी कैबिनेट की बैठक आज, होमगार्डों को मिलेगी कैशलेस इलाज की सुविधा, 21 प्रस्तावों को मिलेगी मंजूरी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में होमगार्ड स्वयंसेवकों का 5 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज कराने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है। साथ ही कुछ अन्य विभागों में अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों की सीधी भर्ती का प्रस्ताव पेश होगा। कैबिनेट में विभिन्न विभागों के करीब दो दर्जन प्रस्ताव रखे जाएंगे।

इसके अलावा उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष और सदस्यों की पेंशन बढ़ाने का प्रस्ताव भी मंजूरी के लिए पेश होगा। प्रदेश में स्टार्टअप को प्रोत्साहन के लिए नई स्टार्टअप नीति 2026 को मंजूरी दी जाएगी, जिसमें सब्सिडी और कई तरह की रियायतें दी जानी हैं। मदरसा शिक्षा परिषद के अनुदानित अरबी फारसी मदरसों में शिक्षकों को सेवानिवृत्ति की आयु से पहले असामयिक मृत्यु की दशा में देय ग्रेच्युटी के भुगतान का प्रस्ताव भी मंजूर हो सकता है। साथ ही मुख्यमंत्री जोखिम प्रबंधन एवं पशुधन बीमा योजना की कार्ययोजना, कानपुर के बिल्हौर में महर्षि महेश योगी इंटरनेशनल एग्रीकल्चर विश्वविद्यालय, गाजियाबाद में अजय कुमार गर्ग विश्वविद्यालय, फतेहपुर में ठाकुर युगराज सिंह विश्वविद्यालय की स्थापना को मंजूरी दी जाएगी।

ये प्रस्ताव भी शामिल

– उप्र अधीनस्थ (सहकारी समितियां और पंचायत) लेखा परीक्षा सेवा (प्रथम संशोधन) नियमावली
– वेतन समिति 2016 की सिफारिशों पर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित समिति की ओर दी गई सिफारिशों को मंजूरी
– गोरखपुर में 100 बेड के अस्पताल के लिए जमीन
– नगर निगम गोरखपुर और मुरादाबाद के लिए म्यूनिसिपल बॉन्ड जारी करने की मंजूरी
– वाराणसी में रोपवे पायलट परियोजना के तहत जमीन वाराणसी विकास प्राधिकरण को उपलब्ध कराने का प्रस्ताव
– स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) पंचायती राज विभाग संचालन एवं अनुरक्षण नीति
– उप्र परिवीक्षा अधिकारी राजपत्रित सेवा नियमावली 2026 में संशोधन
और पढ़े  UP- आईएएस दिव्या मित्तल का इस्तीफा हुआ मंजूर, 31 अगस्त को भेजा गया था केंद्र
  • Related Posts

    UP- आईएएस दिव्या मित्तल का इस्तीफा हुआ मंजूर, 31 अगस्त को भेजा गया था केंद्र

    यूपी काडर की वर्ष 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल का इस्तीफा स्वीकार हो गया है। केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने उनका इस्तीफा स्वीकार करते हुए नोटिफिकेशन जारी कर दिया…

    CM योगी ने प्रदेश के अधिवक्ताओं को दी कैशलेश इलाज की सौगात, बोले- अदालत पर आम आदमी का विश्वास हो कायम

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाईकोर्ट और जनपद न्यायालय के के अधिवक्ताओं को पांच लाख रुपये कैशलेस इलाज की सुविधा का तोहफा दिया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के कार्यक्रम में पहुंचे…