हेरिटेज स्ट्रीट पर निहंग ने युवक को पीटा, श्रद्धालुओं को परेशान करने का आरोप

श्री हरमंदिर साहिब के पास हेरिटेज स्ट्रीट पर एक युवक के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक निहंग युवक को डांटते हुए थप्पड़ मारता दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि मारपीट करने वाले निहंग की पहचान परमजीत सिंह अकाली के रूप में हुई है।

श्रद्धालुओं को कर रहा था परेशान
जानकारी के अनुसार, निहंग का कहना है कि हेरिटेज स्ट्रीट पर कुछ लोग श्रद्धालुओं को होटल में कमरे दिलाने के नाम पर रोकते और परेशान करते हैं। उनका दावा है कि इससे बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के बीच गलत संदेश जाता है। इसी कारण उन्होंने संबंधित युवक को रोककर कार्रवाई की।
बताया जा रहा है कि यह घटना उस वीडियो के सामने आने के बाद हुई, जिसमें श्री हरमंदिर साहिब में पहुंचे एक परिवार ने आरोप लगाया था कि हेरिटेज स्ट्रीट पर होटलों के लिए कमरे उपलब्ध कराने वाले लोग बार-बार उनके पास आकर परेशान कर रहे थे। परिवार ने कहा था कि उन्हें लगातार अलग-अलग कमरों का प्रस्ताव दिया जा रहा था, जिससे उन्हें असहज महसूस हुआ। वायरल वीडियो में निहंग युवक से पूछते हैं कि यदि वह होटल का कर्मचारी है तो अपने कार्यस्थल तक ही सीमित रहे और श्रद्धालुओं को रास्ते में रोककर कमरे लेने के लिए मजबूर न करे।
निहंग का कहना है कि इस संबंध में पहले भी कई बार समझाया जा चुका है और प्रशासन को भी अवगत करवाया गया था, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हुआ। फिलहाल, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामले में पुलिस की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
  • Related Posts

    किसान आंदोलन पूरे देश में फैलाने की तैयारी, पंजाबी गायक आए साथ, महिलाएं भी कदमताल के लिए तैयार

    संयुक्त किसान मोर्चा का चंडीगढ़-मोहाली सीमा पर सात दिवसीय पक्का मोर्चा जारी है। बृहस्पतिवार को प्रदेश के विभिन्न गांवों से किसान और महिलाएं ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ मोर्चा स्थल पर पहुंचीं।…

    पंजाबी यूनिवर्सिटी का बड़ा फैसला: फीस बढ़ोतरी पूरी तरह ली वापस, 2026-27 में पुराने शुल्क ही रहेंगे लागू

    पटियाला की पंजाबी यूनिवर्सिटी ने विद्यार्थियों को बड़ी राहत देते हुए सेशन 2026-27 के लिए हाल ही में की गई फीस बढ़ोतरी को पूरी तरह वापस लेने का फैसला किया…