बारिश का कहर: सांताक्रूज में पेड़ गिरने से आठ लोग घायल, पालघर में दीवार ढहने से महिला की मौत

Spread the love

हाराष्ट्र में लगातार हो रही बारिश लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। गुरुवार को मुंबई के सांताक्रूज इलाके में पेड़ गिरने से आठ लोग घायल हो गए। वहीं, पालघर जिले में घर की जर्जर दीवार गिरने से 47 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई।

सांताक्रूज में निरीक्षण के दौरान हुआ हादसा
बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के अनुसार, यह हादसा दोपहर करीब 2:02 बजे सांताक्रूज (पश्चिम) स्थित रहेजा कॉलेज के पास एक निजी इमारत परिसर में हुआ। जानकारी के मुताबिक, नगर निगम के कर्मचारी पहले से गिरे हुए एक पेड़ का निरीक्षण करने पहुंचे थे। इसी दौरान पास का एक और पेड़ अचानक गिर पड़ा, जिसकी चपेट में आठ लोग आ गए। सभी घायलों को तुरंत नानावटी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई गई है।

 

बारिश के चलते दर्जनों शिकायतें
बीएमसी ने बताया कि गुरुवार को पूरे शहर से बारिश के कारण कई शिकायतें मिलीं। इसमें-

  • पेड़ और शाखाएं गिरने की 91 शिकायतें
  • शॉर्ट सर्किट की नौ घटनाएं
  • मकान या दीवार का हिस्सा गिरने की चार शिकायतें


हालांकि, शॉर्ट सर्किट और मकान ढहने की घटनाओं में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

 

कितनी हुई बारिश?
गुरुवार शाम 5:30 बजे तक, कोलाबा मौसम केंद्र में 15.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। जबकि सांताक्रूज मौसम केंद्र में 17.4 मिमी बारिश हुई।

वहीं, सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक बीएमसी के ऑटोमैटिक रेन गेज के अनुसार-

  • आइलैंड सिटी में औसतन 23 मिमी
  • पूर्वी उपनगरों में 28 मिमी
  • पश्चिमी उपनगरों में 32 मिमी बारिश दर्ज की गई।
  • कुछ दिन पहले स्कूल बस पर गिरा था पेड़
और पढ़े  तीन माह के बेटे संग वैश्विक मंच पर स्वीडन की मंत्री ने कहा- मां बनने से कॅरिअर नहीं रुकता


गौरतलब है कि इसी सप्ताह मुंबई के चेंबूर इलाके में एक स्कूल बस पर पेड़ गिरने से 11 वर्षीय छात्र की मौत हो गई थी, जबकि चार अन्य लोग घायल हुए थे।

 

 

पालघर में दीवार गिरने से महिला की मौत
उधर, पालघर जिले के अग्रीपाड़ा गांव में 47 वर्षीय रुबिया शबीर सैयद की घर की जर्जर दीवार गिरने से मौत हो गई। जिला आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख विवेकानंद कदम ने बताया कि लगातार बारिश के कारण महिला के घर के बरामदे (पड़वी) का एक हिस्सा पहले ही गिर गया था। महिला मलबा हटाकर घर में बारिश का पानी भरने से रोकने की कोशिश कर रही थी। इसी दौरान बरामदे की बची हुई कमजोर दीवार भी अचानक ढह गई और वह उसकी चपेट में आ गईं। गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


Spread the love
  • Related Posts

    अलविदा खामेनेई: अंतिम विदाई की प्रक्रिया शुरू, इराक जाएगा ताबूत, जहां किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक क्यों है खास?

    Spread the love

    Spread the loveईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की अंतिम यात्रा की से पहले उनकी ताबूत लोगों के दर्शन के लिए रखा गया। अमेरिका और इस्राइल के साथ युद्ध की शुरुआत में…


    Spread the love

    सीरिया की राजधानी के कैफे में भीषण विस्फोट; नौ की मौत, 20 घायल, जांच में जुटीं सुरक्षा एजेंसियां

    Spread the love

    Spread the loveसीरिया की राजधानी दमिश्क में गुरुवार को एक कैफे के अंदर विस्फोट हुआ। सीरिया के स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी है कि इस धमाके में नौ लोगों की…


    Spread the love