शाहजहाँपुर- ईदगाह कमेटी ने जगद्गुरु अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के प्रयासों का किया समर्थन, गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की भी अपील

 

 

शहर की ईदगाह एवं जामा मस्जिद कमेटी ने ज्योतिषपीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के नाम एक समर्थन पत्र जारी कर सामाजिक सौहार्द और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया है। पत्र में कहा गया है कि शाहजहांपुर की गंगा-जमुनी तहजीब देशभर में मिसाल रही है, जहां हिंदू और मुस्लिम सदैव भाईचारे के साथ रहते आए हैं।
कमेटी ने कहा कि कुछ फिरकापरस्त ताकतें समाज में नफरत फैलाने का प्रयास कर रही हैं, लेकिन ऐसे प्रयासों को विफल करने के लिए सभी अमनपसंद लोग शंकराचार्य के साथ खड़े रहेंगे। पत्र में विश्वास जताया गया कि उनके प्रयासों से देश में प्रेम, भाईचारा और सद्भाव की भावना और मजबूत होगी।

इसके साथ ही ईदगाह कमेटी ने शंकराचार्य के माध्यम से भारत सरकार से गौ माता को “राष्ट्रमाता” घोषित किए जाने की भी अपील की है।

यह पत्र ईदगाह कमेटी के सदर राहत अली खां, सचिव सैय्यद कासिम रजा, सदस्य आफाक अली खां, नसीम खां, मदरसा जिया-उल-कुरान के प्रबंधक सलीम अख्तर तथा यूनिटी वेलफेयर सोसायटी के सचिव मोहम्मद एहसान रजा सहित अन्य पदाधिकारियों के हस्ताक्षरों के साथ जारी किया गया।इस मौके पर  अध्यक्ष राहत अली ख़ान
सचिव क़ासिम रज़ा सहित बड़ी तादात में ईदगाह कमेटी के लोग मौजूद रहे

और पढ़े  चौंकाने वाला सच: लखनऊ में उपकेंद्रों पर बिजलीकर्मी घट रहे, उपभोक्ता हर साल बढ़ रहे, अनुभव की कमी से बढ़े हादसे
  • Related Posts

    UP- एक और पति की हत्या: इलमा ने प्रेमी संग किया कत्ल, तालिब की ‘कातिल’ ने खुद कबूला, मेरठ कांड की कहानी

    मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र की जाकिर कॉलोनी में इलमा (27) ने पति तालिब (30) की प्रेमी अमन के साथ मिलकर 28 सितंबर को हत्या कर दी। इसके बाद इलमा…

    लखनऊ में बाढ़: CM ने किया हवाई दौरा, फैजुल्लागंज से नैमिष तटबंध बनाने की घोषणा, पीड़ित परिवारों से मिले

    राजधानी में बाढ़ से बचाव के लिए करीब 40 किलोमीटर लंबा फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध बनेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के…