अयोध्या- आईजीआरएस रैंकिंग में अयोध्या प्रदेश में आठवें स्थान पर, लगातार दूसरी बार टॉप-10 में शामिल

Spread the love

 

 

 

 शासन की एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) की जून 2026 की मासिक रैंकिंग में अयोध्या ने प्रदेश में आठवां स्थान हासिल किया है। लगातार दूसरी बार जनपद ने प्रदेश के शीर्ष 10 जिलों में जगह बनाई है। इससे पहले जारी रैंकिंग में अयोध्या चौथे स्थान पर रहा था।वर्ष 2020 के बाद यह पहला अवसर है, जब अयोध्या लगातार दो माह तक प्रदेश के टॉप-10 जिलों में शामिल हुआ है। शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, प्रभावी मॉनिटरिंग और अधिकारियों की जवाबदेही को इस उपलब्धि का प्रमुख आधार माना जा रहा है।
जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने इस उपलब्धि पर जिला प्रशासन, विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक शिकायत का पारदर्शी और संतोषजनक निस्तारण सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को जनसुनवाई की गुणवत्ता बनाए रखते हुए शिकायतों के निस्तारण में और सुधार लाने के निर्देश दिए।


Spread the love
और पढ़े  अच्छे बच्चे नहीं थे भगत सिंह', IAS अधिकारी रिंकू सिंह के बिगड़े बोल, शहीद के अपमान पर लोगों में नाराजगी
  • Related Posts

    BJP विधायक से माफी, अब फिर बदला बाल योगी का सुर, बोले- झुका नहीं, बुजुर्ग समझकर जताया था खेद

    Spread the love

    Spread the loveआगरा की  फतेहपुर सीकरी के वर्तमान विधायक चौधरी बाबूलाल पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में एक नया मोड़ आ गया है। जानकारी के मुताबिक मलपुरा में बाल…


    Spread the love

    लखनऊ में पति ने बैंक मैनेजर पत्नी-बहन को मार डाला, फिर लाश के सामने की आत्महत्या

    Spread the love

    Spread the loveलखनऊ में गुरुवार को बड़ी वारदात सामने आई है। पति ने अपनी बैंक अफसर पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद घर गया वहां पर बीमार…


    Spread the love