2026 अमरनाथ यात्रा- यात्रा का पहला जत्था रवाना, जानें बस-ऑटो का किस रूट पर कितना होगा किराया

Spread the love

क्या आप भी इस बार अमरनाथ यात्रा पर जा रहे हैं? दरअसल, अमरनाथ यात्रा के लिए पहला जत्था रवाना हो चुका है। ये यात्रा 57 दिन तक चलेगी। इस यात्रा में एक बड़ी संख्या में श्रद्धालु आएंगे।

कई बार श्रद्धालुओं की शिकायतें होती हैं कि उसे बस-ऑटो आदि का किराया अधिक वसूला जा रहा है। इसलिए परिवहन विभाग ने यात्रियों की सुविधा के लिए श्रीनगर से बालटाल, बालटाल से जम्मू, श्रीनगर से पहलगाम, पहलगाम से जम्मू और श्रीनगर से जम्मू जैसे प्रमुख रूटों पर बसों और टैक्सी के किराए को तय कर दिया। चलिए जानते हैं…

 

तय किराए से वसूला किराया तो जुर्माना लगेगा

  • परिवहन विभाग ने साफ कर दिया है कि अगर श्रद्धालुओं से तय किराए से अधिक पैसे लिए गए
  • तो फिर वाहनों के चालान कटेंगे और बार-बार गलती दोहराने पर रूट परमिट रद्द कर दिया जाएगा

 

कश्मीर घाटी रूट पर बस और टैक्सी का किराया कितना है?

श्रीनगर से बालटाल रूट:-
बस के लिए प्रति यात्री 175 रुपये
टैक्सी के लिए 386 रुपये

बालटाल से जम्मू रूट:-
बस के लिए प्रति यात्री 643 रुपये
टैक्सी के लिए 1421 रुपय किराया तय किया गया है

 

 

श्रीनगर से पहलगाम रूट:-
बस के लिए प्रति यात्री 173 रुपये
जबकि, टैक्सी का किरया 384 रुपये

पहलगाम से जम्मू रूट:-
बस का किराया प्रति यात्री 434 रुपये
टैक्सी के लिए 959 रुपये लिया जाएगा

 

श्रीनगर से जम्मू रूट:-
बस का प्रति व्यक्ति किराया 468 रुपये
टैक्सी का 1035 रुपये

और पढ़े  अमरनाथ यात्रा से पहले बड़ा एक्शन: आतंकियों का मददगार हाजी लतीफ गिरफ्तार, 12 से ज्यादा घुसपैठ में मदद का आरोप

 

ऑटो का किराया कितना है?

पेट्रोल ऑटो
पहले एक किलोमीटर के लिए 26 रुपये और उसके बाद प्रति किलोमीटर 20 रुपये का किराया तय है

ई-ऑटो
पहले एक किलोमीटर के लिए 25 रुपये और उसके बाद प्रति किलोमीटर 20 रुपये किराया होगा

 


Spread the love
  • Related Posts

    2026 अमरनाथ यात्रा- बाबा बर्फानी के स्वागत को तैयार कश्मीर, अब 57 दिन गूंजेगा हर-हर महादेव

    Spread the love

    Spread the loveतीन जुलाई से शुरू हो रही 57 दिवसीय श्री अमरनाथ यात्रा को लेकर जम्मू-कश्मीर में तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। बाबा बर्फानी के दर्शन की अभिलाषा लिए श्रद्धालुओं…


    Spread the love

    अमरनाथ यात्रा से पहले बड़ा एक्शन: आतंकियों का मददगार हाजी लतीफ गिरफ्तार, 12 से ज्यादा घुसपैठ में मदद का आरोप

    Spread the love

    Spread the loveअमरनाथ यात्रा से पहले सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कठुआ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तानी आतंकियों के मददगार हाजी लतीफ को गिरफ्तार किया है।…


    Spread the love