अमरनाथ यात्रा से पहले बड़ा एक्शन: आतंकियों का मददगार हाजी लतीफ गिरफ्तार, 12 से ज्यादा घुसपैठ में मदद का आरोप

अमरनाथ यात्रा से पहले सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कठुआ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तानी आतंकियों के मददगार हाजी लतीफ को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी ने 12 से अधिक आतंकियों की भारत में घुसपैठ कराने में मदद की थी।

 

जांच एजेंसियों का कहना है कि हाजी लतीफ लंबे समय से पाकिस्तान में बैठे आतंकवादी हैंडलर्स के संपर्क में था। वह आतंकियों को लॉजिस्टिक सपोर्ट, सुरक्षित ठिकाने और सीमावर्ती क्षेत्रों से पहाड़ी इलाकों तक पहुंचाने में सहयोग करता था। पुलिस का दावा है कि उसकी गतिविधियां लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों की निगरानी में थीं।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक अमरनाथ यात्रा को सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान यह गिरफ्तारी की गई है। आरोपी से पूछताछ जारी है और उसके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है।

बताया जा रहा है कि हाजी लतीफ का नाम पहली बार हीरानगर के सैडा सोहल क्षेत्र में हुए एक एनकाउंटर के बाद जांच के दौरान सामने आया था। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने उसके खिलाफ सबूत जुटाए और कार्रवाई को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही मामले से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा किया जाएगा।

और पढ़े  सेब होगा महंगा- इस बार 40 फीसदी कम हुई पैदावार, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में खेती पर मौसम की मार
  • Related Posts

    सेब होगा महंगा- इस बार 40 फीसदी कम हुई पैदावार, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में खेती पर मौसम की मार

    सेब इस बार महंगा बिकेगा। देश के दो शीर्ष उत्पादक राज्यों जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में सेब की पैदावार तेजी से घटी है। हिमाचल में पिछले साल के 4.07 लाख टन…

    जंगलों में छिपे आतंकियों की शामत: सुरक्षाबलों ने सितंबर में 5 पाकिस्तानी दहशतगर्दों को किया ढेर, 32 की तलाश

    एक तरफ पहाड़ों में आतंकियों की घेराबंदी, दूसरी तरफ पुख्ता खुफिया सूचनाओं पर दबाव और तीसरी तरफ सुरक्षित ठिकाना नहीं मिलने देना व वरिष्ठ अधिकारियों का मौके पर पहुंचकर अभियानों…