अयोध्या- महंत अवनीश दास महाराज के सानिध्य में श्रीसीताराम जी की प्राण-प्रतिष्ठा, गुरु पूजन और विशाल संत-भंडारे का भव्य आयोजन

Spread the love

 

 

 

 श्रीराम की पावन नगरी अयोध्या एक बार फिर भक्ति, वैदिक संस्कृति और सनातन परंपरा के भव्य आयोजन की साक्षी बनने जा रही है। पावन सरयू तट स्थित प्रमोदवन, जानकीघाट के श्री सीता निवास मंदिर में 4 से 9 जुलाई 2026 तक भगवान श्रीसीताराम जी की दिव्य मूर्तियों के प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव, श्रीरामार्चा महायज्ञ, गुरु पूजन एवं विशाल संत-भंडारे का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं और मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है।
यह आध्यात्मिक महोत्सव साकेतवासी श्री श्री 108 श्री त्रिवेणी दास जी महाराज के कृपापात्र शिष्य पूज्य महंत श्री अवनीश दास महाराज के पावन सानिध्य में संपन्न होगा। संपूर्ण प्राण-प्रतिष्ठा अनुष्ठान के मुख्य आचार्य पंडित रघुनाथ दास शास्त्री महाराज होंगे, जिनके निर्देशन में वैदिक विद्वानों द्वारा वेद मंत्रों और शास्त्रोक्त विधि-विधान के साथ सभी धार्मिक अनुष्ठान सम्पन्न कराए जाएंगे।
महंत अवनीश दास महाराज ने बताया कि भगवान श्रीसीताराम जी की अहेतुकी कृपा और संकटमोचन श्रीहनुमान जी महाराज की प्रेरणा से आयोजित यह महोत्सव केवल मंदिर में विग्रह स्थापना का कार्यक्रम नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति, गुरु-शिष्य परंपरा और भारतीय आध्यात्मिक मूल्यों के संरक्षण का एक महाअभियान है। उन्होंने कहा कि प्राण-प्रतिष्ठा के बाद मंदिर में नियमित रूप से पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठानों का क्रम चलता रहेगा, जिससे श्रद्धालुओं को निरंतर आध्यात्मिक लाभ मिलेगा।
उन्होंने बताया कि 4 जुलाई (शनिवार) को प्रातः 8 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। इसके बाद पंचांग पूजन, वेदी निर्माण, मंडप प्रवेश और जलाधिवास की विधियां सम्पन्न होंगी। 5 जुलाई (रविवार) को सर्वदेव पूजन, देव आवाहन, प्रतिष्ठा, दुग्धाधिवास, फलाधिवास और अन्नाधिवास के अनुष्ठान होंगे। 6 जुलाई (सोमवार) को पुष्पाधिवास, कन्या एवं ब्राह्मण भोजन तथा अखंड श्रीसीताराम नाम संकीर्तन का शुभारंभ किया जाएगा। 7 जुलाई (मंगलवार) को शय्याधिवास एवं अखंड रामनाम संकीर्तन की पूर्णाहुति होगी। 8 जुलाई (बुधवार) को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान श्रीसीताराम जी की प्राण-प्रतिष्ठा, श्रीरामार्चा महायज्ञ और विशेष पूजन-अर्चन सम्पन्न होंगे। महोत्सव का समापन 9 जुलाई (गुरुवार) को गुरु पूजन, संत सम्मान और विशाल वृहद भंडारे के साथ होगा, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं के प्रसाद ग्रहण करने की संभावना है।
इस महोत्सव के मुख्य यजमान उदय प्रकाश सिंह एवं उनकी धर्मपत्नी श्यामा सिंह (कांदिवली पश्चिम, मुंबई) तथा नीरज श्रीवास्तव एवं उनकी धर्मपत्नी विनीता श्रीवास्तव (नीर केयर फाउंडेशन, दिल्ली) होंगे। दोनों परिवार लंबे समय से धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों से जुड़े रहे हैं और उनके सहयोग से यह भव्य आयोजन सम्पन्न हो रहा है।
आयोजन समिति के अनुसार महोत्सव में अयोध्या सहित देश के विभिन्न राज्यों से संत-महात्मा, वैदिक विद्वान, कथा-प्रवक्ता, रामभक्त और बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। पूरे मंदिर परिसर को फूलों, विद्युत सज्जा और धार्मिक ध्वजों से सजाया जा रहा है। श्रद्धालुओं के लिए आवास, पेयजल, प्रसाद वितरण और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यापक व्यवस्था की गई है।
महंत अवनीश दास महाराज ने सभी श्रद्धालुओं, शिष्यों, धर्मप्रेमियों और सनातन संस्कृति में आस्था रखने वाले लोगों से इस दिव्य आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीसीताराम जी की प्राण-प्रतिष्ठा के इस दुर्लभ अवसर पर सहभागिता करना और संतों का आशीर्वाद प्राप्त करना अत्यंत पुण्यदायी है। सरयू तट पर आयोजित यह महोत्सव अयोध्या की आध्यात्मिक गरिमा को और अधिक गौरव प्रदान करेगा तथा श्रद्धालुओं के लिए जीवनभर स्मरणीय धार्मिक अनुभव

और पढ़े  स्वतंत्रता दिवस- विधानभवन में CM योगी ने फहराया झंडा, बोले- देश को बांटने वाली ताकतों से सतर्क रहना होगा

Spread the love
  • Related Posts

    BJP विधायक से माफी, अब फिर बदला बाल योगी का सुर, बोले- झुका नहीं, बुजुर्ग समझकर जताया था खेद

    Spread the love

    Spread the loveआगरा की  फतेहपुर सीकरी के वर्तमान विधायक चौधरी बाबूलाल पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में एक नया मोड़ आ गया है। जानकारी के मुताबिक मलपुरा में बाल…


    Spread the love

    लखनऊ में पति ने बैंक मैनेजर पत्नी-बहन को मार डाला, फिर लाश के सामने की आत्महत्या

    Spread the love

    Spread the loveलखनऊ में गुरुवार को बड़ी वारदात सामने आई है। पति ने अपनी बैंक अफसर पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद घर गया वहां पर बीमार…


    Spread the love