Bihar: पटना समेत इन 20 जिलों में आंधी, बारिश और वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट, मौसम विभाग ने कहा- सावधान रहें

बिहार में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। पटना समेत कई जिलों शुक्रवार सुबह से ही धूप छांव का खेल जारी है। रात में राजधानी समेत कई जगहों पर तेज हवा ने लोगों को उमस भर्ती से राहत जरूर दिलाई है लेकिन सभी बारिश का इंतजार अब तक कर रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज सुबह बिहार के 20 जिलों में आंधी और बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो से तीन घंटे के दौरान इन जिलों के कई इलाकों में मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन, वज्रपात, बारिश और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की प्रबल संभावना है।

बिहार के इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने अरवल, गया, गोपालगंज, जहानाबाद, दरभंगा, नवादा, नालंदा, पटना, वैशाली पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, बेगूसराय, भोजपुर, मधुबनी, सहरसा, लखीसराय, शिवहर, शेखपुरा, सीतामढ़ी और सीवान शामिल हैं। कई जिलों के अधिकांश प्रखंडों में आंधी और बारिश के आसार जताए गए हैं। पटना जिले के बख्तियारपुर, फतुहा, मनेर, मोकामा, बाढ़, पालीगंज, मसौढ़ी, धनरुआ, पुनपुन समेत कई क्षेत्रों में तेज हवा के साथ बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। वहीं पूर्वी चंपारण, मधुबनी, नालंदा और सीतामढ़ी के लगभग सभी प्रखंडों को अलर्ट के दायरे में रखा गया है।

मौसम विभाग ने लोगों से क्या अपील की?
मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचें। आकाशीय बिजली चमकने के समय पेड़ों के नीचे शरण न लें और सुरक्षित पक्के भवन में रहें। किसानों को भी सलाह दी गई है कि मौसम सामान्य होने तक खेतों में काम करने से बचें। विभाग ने मौसम की स्थिति को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने और स्थानीय प्रशासन तथा मौसम विभाग की ओर से जारी निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।
और पढ़े  बिहार कैबिनेट : 700 एकड़ में औद्योगिक क्षेत्र, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना पांच साल बढ़ी, 27 प्रस्ताव पास
  • Related Posts

    बिहार में टला रेल हादसा, महानंदा एक्सप्रेस के 3 डिब्बे पटरी से उतरे,मची अफरा-तफरी

    बिहार के भोजपुर जिले में रविवार सुबह बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया। आरा रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर अलीपुरद्वार से दिल्ली जा रही महानंदा एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 15484)…

    बिहार: शिक्षा का मंदिर हुआ शर्मसार, 2 शिक्षक निलंबित; छात्राओं को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने का आरोप

    बिहार के बक्सर जिले के डुमरांव अनुमंडल में दो सरकारी शिक्षकों पर नाबालिग छात्राओं से छेड़खानी, आपत्तिजनक वीडियो बनाने, उसे वायरल करने और कथित तौर पर ब्लैकमेल कर परेशान करने…