हरिद्वार- CM से पहचान के नाम पर ठगी, दुकान आवंटन का लालच देकर दंपति ने हड़पे पांच लाख, मुकदमा दर्ज

Spread the love

मुख्यमंत्री से पहचान होने और दुकान आवंटित कराने का झांसा देकर ठगी करने का मामला सामने आया है। मामले में एक दंपति पर 5.10 लाख की ठगी का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपी दंपति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, ज्वालापुर के सुभाषनगर निवासी सुधीर कुमार सारस्वत ने न्यायालय में दिए प्रार्थनापत्र में बताया कि वह एक निजी संस्थान में स्टोर मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। इसी दौरान उनकी पहचान सहकर्मी विमल कुमार निवासी गोल गुरुद्वारा क्षेत्र, ज्वालापुर से हुई। दोनों परिवारों के बीच घरेलू संबंध बन गए थे।

 

रकम मुख्यमंत्री के पीए तक पहुंचानी है…
आरोप है कि दिसंबर 2020 में विमल कुमार ने उन्हें सेक्टर-2 ज्वालापुर से भगत सिंह चौक तक प्रस्तावित दुकानों में दो दुकानें आवंटित कराने का भरोसा दिलाया। आरोपी ने मुख्यमंत्री से करीबी संबंध होने का दावा करते हुए पहले 10 हजार रुपये नकद एडवांस लिए। इसके बाद अपनी पत्नी वंदना के साथ मिलकर यह कहते हुए पांच लाख रुपये और मांगे कि रकम मुख्यमंत्री के पीए तक पहुंचानी है।

 

उसने 8 जनवरी 2021 से 4 जनवरी 2022 के बीच ऑनलाइन पेमेंट ऐप के माध्यम से कुल पांच लाख रुपये आरोपी के खाते में भेज दिए। काफी समय बीतने के बाद भी दुकानें नहीं मिलीं। फरवरी 2024 में रुपये वापस मांगने पर दोनों ने पैसे लौटाने से इन्कार कर दिया और राजनीतिक व पुलिस अधिकारियों से पहचान का हवाला देते हुए झूठे मामले में फंसाने और जान से मरवाने की धमकी दी। कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।

और पढ़े  देहरादून: 3 माह के लिए सभी डीएम को एनएसए लगाने की शक्ति, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना

Spread the love
  • Related Posts

    देहरादून- नंदादेवी पार्क में दिखे हिमालयन थार, साइबेरियन विजल, काला भालू, 40 ट्रैप कैमरे खोलेंगे नए राज

    Spread the love

    Spread the loveनंदादेवी नेशनल पार्क में जैव विविधता निगरानी के लिए गई टीम अभियान के अंतिम पड़ाव सरसो पताल तक पहुंच गई है। इस दौरान टीम को प्रत्यक्ष तौर पर…


    Spread the love

    रुद्रप्रयाग- नगरासू गुरुद्वारा विवाद: तीसरी मंजिल पर चढ़े दो और निहंग नीचे उतरे, अब अंदर 4 ही मौजूद, भारी पुलिस बल तैनात

    Spread the love

    Spread the loveनगरासू गुरुद्वारे की तीसरी मंजिल पर डटे निहंगों में से दो और निहंग नीचे उतर आए हैं। नीचे उतरे दो निहंगों में से एक की पहचान परमवीर सिंह (33 वर्ष), निवासी…


    Spread the love