बुरहानपुर / मध्य प्रदेश : भाजपा को लगा बढ़ा झटका, जनपद अध्यक्ष निर्मला जावरकर हुईं कांग्रेस में शामिल..

भाजपा नेत्री और पूर्व जनपद अध्यक्ष श्रीमती निर्मला ने आज पूर्व विधायक रविन्द्र महाजन जसलीन कौर और अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सामने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की एवं साथ ही जिला पंचायत वार्ड क्र 10 से कांग्रेस की ओर से नामांकन दाखिल किया। निर्मला जावरकर का के परिवार का इतिहास देखा जाए तो हमेशा से ही भारतीय जनता पार्टी से किसी न किसी पद पर रहता आया है उनके दादा ससुर मिठाराम जावरकर जनसंघ के समय से ही जुड़े हुए है जो पूर्व में ग्राम पंचायत माँजरोद कला सरपंच के पद पर भी रह चुके है उनके ससुर हरि जावरकर और काका ससुर अशोक जावरकर भी वर्तमान में ग्राम में सरपंच है ऐसे परिवार जुड़े होने का फायदा हमेशा से ही मिलता रहा है जिसके कारण ही भाजपा ने निर्मला जावरकर को 2015 में जनपद पंचायत चुनाव में मौका देकर अध्यक्ष बनाया था फिर भी उनका भाजपा छोड़ कांग्रेस में जाना सबको आश्चर्य में डाल दिया है। जबकि विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनाव निर्मला प्रकाश जावरकर द्वारा बताया गया था कि उन्हें कांग्रेसी नेताओं के द्वारा फोन पर कुछ लालच देकर भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल होने का आमंत्रण मिला था लेकिन उस समय निर्मला जावरकर द्वारा कहा गया था कि मैं बिकाऊ नहीं हूं अब सोचने वाली बात यह है कि क्या निर्मला प्रकाश जावरकर अपनी मर्जी से भाजपा दल छोड़ कांग्रेस कमेटी में शामिल हुई है क्या निर्मला प्रकाश जावरकर जिला पंचायत के पद के लिए भाजपा छोड़ी

और पढ़े  AI के बाद अब रोबोट की बारी, 2050 तक दुनिया में हो सकते हैं एक अरब ह्यूमनॉइड रोबोट!
  • Related Posts

    अमेरिका: मीडिया संस्थानों से टकराव के बीच व्हाइट हाउस ने लॉन्च किया ‘ट्रंप टीवी’

    व्हाइट हाउस ने सोमवार को ‘ट्रंप टीवी: द एसेंशियल्स स्टेशन’ लॉन्च किया। यह 24/7 चलने वाला डिजिटल वीडियो स्ट्रीम है जिसमें प्रशासन की घोषणाएं, राष्ट्रपति के बयान और अन्य कंटेंट…

    ईरान पर अमेरिका का बड़ा वार: 23 सितंबर से दुनियाभर में एयरलाइंस पर रोक, तेहरान ने दी हमले की चेतावनी

    अमेरिका ने ईरान के विमानन क्षेत्र के खिलाफ अब तक की सबसे सख्त कार्रवाई का एलान किया है। अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने चेतावनी दी है कि 23 सितंबर…