आज CISF के नए मुख्यालय की आधारशिला रखेंगे गृहमंत्री शाह, आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा दिल्ली परिसर

Spread the love

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को नई दिल्ली में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के नए मुख्यालय भवन की आधारशिला रखेंगे। यह परियोजना देश की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

नया मुख्यालय आधुनिक और अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। इससे सीआईएसएफ को एकीकृत कार्यस्थल मिलेगा और बल के प्रशासनिक कामकाज, समन्वय तथा दक्षता में सुधार होगा। सीआईएसएफ की भूमिका लगातार बढ़ रही है और वह हवाई अड्डों, मेट्रो रेल नेटवर्क, औद्योगिक प्रतिष्ठानों तथा अन्य महत्वपूर्ण संस्थानों की सुरक्षा में अहम जिम्मेदारी निभा रहा है।

आधारशिला समारोह में गृह मंत्रालय और सीआईएसएफ के वरिष्ठ अधिकारी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे। यह कार्यक्रम सुरक्षा बलों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और उनकी क्षमताएं बढ़ाने के प्रति केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।

 

1968 में हुई थी सीआईएसएफ की स्थापना 
सीआईएसएफ की स्थापना 1968 में संसद के एक अधिनियम के तहत हुई थी। शुरुआती दौर में इसके पास केवल 3,129 जवान थे, लेकिन आज यह बल बढ़कर करीब 2.20 लाख कर्मियों का हो गया है। इसकी तैनाती देश के लगभग सभी राज्यों में है।

वर्तमान में सीआईएसएफ 361 महत्वपूर्ण राष्ट्रीय प्रतिष्ठानों की सुरक्षा संभाल रहा है, जिनमें 70 हवाई अड्डे भी शामिल हैं। इसके अलावा बल के पास 12 रिजर्व बटालियन हैं, जो किसी भी सुरक्षा चुनौती से निपटने के लिए तैयार रहती हैं। 


Spread the love
और पढ़े  इस नेक काम से प्रभावित हूं: सुखबीर बादल पर हुए हमले के बाद हरसिमरत ने प्रधानमंत्री का जताया आभार, जांच पर क्या बोलीं?
  • Related Posts

    Market Update: भारतीय शेयर बाजार में गिरावट जारी, सेंसेक्स 278 अंक टूटा, निफ्टी 77450 पर पहुंचा

    Spread the love

    Spread the loveभारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में भारी गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 278.32 अंक गिरकर 77,450.64 पर पहुंच गया। वहीं, निफ्टी में भी 57.65 अंक…


    Spread the love

    BJP की नई टीम: अमित मालवीय की जगह दीपक म्हस्के बने सोशल मीडिया प्रमुख, पार्टी ने 11 साल बाद किया बदलाव

    Spread the love

    Spread the loveभारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में सोमवार को अपनी नई राष्ट्रीय टीम का एलान कर दिया। संगठन में हुए इस फेरबदल में डिजिटल…


    Spread the love