Weather: हिमाचल के कई भागों में आज से पांच दिन बरसेंगे बादल, जून में सामान्य से 20 फीसदी कम बारिश

Spread the love

श्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से हिमाचल प्रदेश के कई भागों में लगातार पांच दिन बारिश होने के आसार हैं। उधर, मानसून धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। माैसम विभाग के अनुसार 23 जून के आसपास महाराष्ट्र, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड और बिहार के कुछ और हिस्सों और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए हालात अनुकूल हैं। हालांकि, मानसून के हिमाचल पहुंचने में अभी समय लग सकता है। राजधानी शिमला में रविवार को माैसम मिला-जुला रहा। हल्के बादलों के बीच दिनभर धूप खिली लेकिन शाम पांच बजे बारिश दर्ज की गई।

 

जून में कहां कितनी बारिश

वहीं 1 से 21 जून तक राज्य में सामान्य से 20 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। इस अवधि के लिए 60.2 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया लेकिन वास्तव में 48.1 फीसदी बारिश ही हुई। जिला बिलासपुर में सामान्य से 65, चंबा 25, हमीरपुर 32, कांगड़ा 17,  कुल्लू 32, लाहाैल-स्पीति 43, मंडी 30, सिरमाैर 29 व ऊना में 16 फीसदी कम बारिश हुई। जबकि किन्नाैर जिले में सामान्य से 32, शिमला 9 व सोलन में 12 फीसदी अधिक बारिश हुई।

इतने दिन बरसेंगे बादल

माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार  22 से 26 जून तक राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। सप्ताह के बाकी दिनों में कुछ अलग-अलग इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है। वहीं अगले 4-5 दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने के आसार हैं। अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। इसके बाद, अगले 3-4 दिनों में राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।

और पढ़े  Himachal- हिमाचल की पंचायतों में लाखों की वित्तीय गड़बड़ी, ऑडिट में शिमला, बिलासपुर और सिरमौर का खुलासा

 

कहां कितना न्यूनतम तापमान

शिमला में न्यूनतम तापमान 17.0, सुंदरनगर 21.6 , भुंतर 18.6, कल्पा 11.0, धर्मशाला 16.0, ऊना 22.0, नाहन 19.9, केलांग 6.3, पालमपुर 20.0, सोलन 18.6, मनाली 14.6, कांगड़ा 21.7, मंडी 22.2, बिलासपुर 24.0, हमीरपुर 21.5, जुब्बड़हट्टी 20.4, कुफरी 14.0, कुकुमसेरी 7.0, नारकंडा 12.3, भरमाैर 14.0, रिकांगपिओ 14.6, सेऊबाग 16.4, बरठीं 20.8, पांवटा साहिब 27.0, सराहन 18.2, देहरागोपीपुर 25.1, ताबो 8.4, मशोबरा 15.4 व नेरी में 26.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कुल्लू में अंधड़, धूल से परेशान हुए लोग

जिला मुख्यालय कुल्लू में तेज हवाओं से उड़ती धूल ने लोगों को परेशान किया। ऐतिहासिक मैदान ढालपुर से तेज हवाओं के कारण धूल का गुबार उड़ता रहा जो आसपास इलाके में फैल गया। इससे आने-जाने वाले लोगों के साथ माल रोड़ पर दुकानें लगाए बैठे दुकानदारों को भी परेशानी झेलनी पड़ती। जबकि खेल मैदान में अभ्यास कर रहे खिलाड़ियों को भी धूल के बीच खेलने में दिक्कत हुई। हालांकि जिले में मौसम साफ रहा लेकिन तेज हवाओं ने जनजीवन को प्रभावित किया।


Spread the love
  • Related Posts

    Himachal- सुंदरनगर में शराब के नशे में बेटे ने मां को उतारा मौत के घाट, पिता भी घायल, आरोपी गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the loveमंडी जिले के सुंदरनगर उपमंडल के जयदेवी क्षेत्र के गहरी गांव में रविवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां घरेलू विवाद खूनी वारदात में…


    Spread the love

    Himachal- हिमाचल की पंचायतों में लाखों की वित्तीय गड़बड़ी, ऑडिट में शिमला, बिलासपुर और सिरमौर का खुलासा

    Spread the love

    Spread the loveहिमाचल प्रदेश की पंचायतों में वर्ष 2024-25 के ऑडिट में गंभीर वित्तीय अनियमितताएं सामने आई हैं। शिमला, बिलासपुर और सिरमौर जिलों की पंचायतों में लाखों रुपये के अनुदान…


    Spread the love