अयोध्या पहुंची भाजपा की जन विश्वास यात्रा, स्वागत में उमड़ा जन सैलाब, और क्या बोले कानून मंत्री ।।

Spread the love

कानून मंत्री ने कहा 2022 में जनता चुनेगी सैफई में बाल बालाओं के डांस कराने वाली सरकार या अयोध्या के आगमन पर दीपावली मनाने वाली सरकार
भाजपा की जन विश्वास यात्रा में शामिल हुए कानून मंत्री ने कहा 2022 में जनता चुनेगी सैफई में बाल बालाओं के डांस कराने वाली सरकार या अयोध्या के आगमन पर दीपावली मनाने वाली सरकार
अयोध्या. भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देश के बाद यूपी के अंबेडकर नगर जिले से शुरू हुई जन विश्वास यात्रा अयोध्या जनपद की पांचो विधानसभा क्षेत्रों से गुजरी। मंगलवार को भी जन विश्वास यात्रा अयोध्या शहर में घूमेगी और देर शाम गोंडा जनपद की ओर प्रस्थान करेगी। जन विश्वास यात्रा में कानून मंत्री बृजेश पाठक और सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा के साथ भाजपा सांसद लल्लू सिंह और अलग-अलग विधानसभा के विधायक भी मौजूद रहे।
अयोध्या पहुंची भाजपा की जन विश्वास यात्रा, स्वागत में उमड़ा जन सैलाब
अयोध्या पहुंची भाजपा की जन विश्वास यात्रा, स्वागत में उमड़ा जन सैलाब
जन विश्वास यात्रा का मकसद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के कार्यों को लोगों तक पहुंचाना है । इस दौरान जगह जगह सभा को संबोधित करते हुए कानून मंत्री बृजेश पाठक ने बहुजन समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी पर बड़ा हमला बोला । बहुजन समाज पार्टी को लेकर उन्होंने कहा कि सभी जानते हैं कि पैसे के बिना वहां कुछ नहीं होता टिकट से लेकर अंत तक पैसा ही चलता है । वहीं उन्होंने समाजवादी पार्टी को लेकर कहा कि उनकी सरकार अपराधियों के चंगुल में रहती है और गली गली जिले जिले दलाल घूमा करते हैं जो पैसे लेकर लोगों के काम कराते हैं । आप खुद सुनिए बृजेश पाठक को जो एक सभा में सपा और बसपा पर हमला बोलने के बाद कह रहे हैं आपको कैसी सरकार चाहिए अयोध्या में दीपोत्सव में करोड़ों दीपक जलाने वाली प्रभु राम को साक्षात हेलीकॉप्टर से लाने वाली या फिर सैफई में बार बालाओं का डांस करने वाली।
हिंदुस्तान की सांस्कृतिक विरासत को बचा रही बीजेपी : बृजेश पाठक
वहीं उन्होंने सांसद हेमा मालिनी द्वारा मथुरा में भी अयोध्या की तरह भव्य मंदिर निर्माण के बयान पर बृजेश पाठक ने सीधे तौर पर तो कुछ नहीं कहा लेकिन इशारों इशारों में सब कुछ कह दिया उन्होंने कहा मुस्लिम आक्रांता ने हिंदुस्तान की अस्मिता पर हिंदुस्तान की संस्कृत पर और हमारी सांस्कृतिक विरासत को ध्वस्त किया था उसे पुनः दोबारा स्थापित किया जा रहा है।

और पढ़े  Noida- नोएडा बवाल में RJD की प्रियंका भारती और कंचना यादव का नाम, क्यों फंस गईं? दोनों पर FIR दर्ज

Spread the love
  • Related Posts

    जन आक्रोश पदयात्रा- महिला अधिकारों के लिए सड़क पर उतरे CM योगी, बोले- विपक्ष का महिला विरोधी चेहरा उजागर

    Spread the love

    Spread the loveनारी शक्ति वंदन संशोधन विधेयक को लोकसभा में विपक्ष द्वारा पारित नहीं होने देने के विरोध में मंगलवार को राजधानी लखनऊ ऐतिहासिक जनाक्रोश का साक्षी बना, जब महिला…


    Spread the love

    सौरभ हत्याकांड: कोर्ट में बोली मुस्कान- न मैंने नीला ड्रम खरीदा और न बेहोश करने वाली दवा

    Spread the love

    Spread the loveब्रह्मपुरी के बहुचर्चित सौरभ हत्याकांड में मंगलवार को 13 महीने बाद हत्यारोपी मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला की कोर्ट में पेशी हुई। कोर्ट में पूछ गए सवालों के…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *